1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बिना तंदूर या ओवर के रेस्टोरेंट स्टाइल में बना सकते हैं Butter Garlic Naan, शेफ से जानें किन सामग्री का करें इस्तेमाल?

बिना तंदूर या ओवर के रेस्टोरेंट स्टाइल में बना सकते हैं Butter Garlic Naan, शेफ से जानें किन सामग्री का करें इस्तेमाल?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 17, 2026 01:32 pm IST,  Updated : Jun 17, 2026 01:32 pm IST

अगर आपको भी बटर गार्लिक नान खाना बेहद पसंद है तो सेलिब्रिटी शेफ,संज्योत कीर से जानते हैं घर पर इसे बिना ओवन और तंदूर के कैसे बनाएं?

रेस्टोरेंट स्टाइल बटर गार्लिक नान - India TV Hindi
रेस्टोरेंट स्टाइल बटर गार्लिक नान Image Source : YOUTUBE - @KANAK'S KITCHEN HINDI

बटर गार्लिक नान किसी भी ग्रेवी वाली सब्जी के साथ खाने में बेहद टेस्टी लगता है। हालांकि, जो टेक्स्चर और टेस्ट रेस्टोरेंट में मिलता है घर पर वैसा बहुत कम लोग ही बना पाते हैं। लेकिन अगर, आप रेस्टोरेंट स्टाइल बटर गार्लिक नान बिना तंदूर या ओवन के बनाना चाहते हैं तो सेलिब्रिटी शेफ,संज्योत कीर बता रहे हैं इसे कैसे बनाएं?

बटर गार्लिक नान के लिए सामग्री

बटर गार्लिक आटा के लिए सामग्री: दूध आधा कप, दही आधा कप, तेल एक बड़ा चम्मच, कद्दूकस किया हुआ लहसुन, पीसी हुई चीनी दो चम्मच, मैदा दो कप, गेहूं का आटा एक कप, बेकिंग पाउडर एक छोटा चम्मच, बेकिंग सोडा आधा छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार, तेल ज़रूरत के अनुसार, पानी ज़रूरत के अनुसार

बटर गार्लिक नान बनाने की विधि

  • एक बाउल में पानी, दूध, दही, तेल और पिसी हुई चीनी डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। इसके बाद इसमें मैदा, गेहूं का आटा डालें और तब तक मिलाएँ जब तक सारा आटा एक साथ न मिल जाए। 

  • जब आटा गूंथ जाए तब इसे तेल लगी कटोरी में रखें। आटे को गीले कपड़े से ढक दें और 2 घंटे के लिए आराम करने दें। अगर आपके पास समय हो तो आप आटे को कुछ और घंटे भी रख सकते हैं।

  • तय समय के बाद, आटे को बराबर आकार में बांट लें। तैयार लोइयों को तेल लगी बेकिंग ट्रे या प्लेट पर रखें और सूखने से बचाने के लिए उन पर फिर से कुछ बूंदें तेल डालें।

  • नान पकाने के लिए, आपको ऐसे तवे की ज़रूरत होगी जो नॉन-स्टिक न हो। आटे की लोई पर सूखा मैदा लगाएं और बेलन की मदद से उसे मोटा और गोल बेल लें।

  • इसके बाद, सतह पर लहसुन, कलौंजी और हरा धनिया लगाएं और चपाती की तरह बेल लें। एक तरफ़ से पकड़कर खींचें ताकि वह ओवल आकार ले। नान को उठाएं और पिछले हिस्से पर पानी लगाएं।

  • नान को पानी वाली तरफ़ से गर्म तवे पर रखें और तेज़ आंच पर 10-15 सेकंड तक बुलबुले उठने तक पकाएं। इसे तब तक पकाएं जब तक नान ऊपर से हल्का सुनहरा न हो जाए। आंच पर तवे को घुमाते रहें ताकि नान हर तरफ़ से बराबर पके।

  • पकने के बाद, स्पैटुला की मदद से नान को तवे से उतारकर चॉपिंग बोर्ड पर रखें और उस पर पिघला हुआ मक्खन लगाएं। आपका बटर नान तैयार है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल