1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. नॉर्मल कढ़ी से बिल्कुल अलग है काठियावाड़ी कढ़ी का स्वाद, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने का करेगा मन, नोट करें विधि

नॉर्मल कढ़ी से बिल्कुल अलग है काठियावाड़ी कढ़ी का स्वाद, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने का करेगा मन, नोट करें विधि

काठियावाड़ी कढ़ी का स्वाद नार्मल कढ़ी से काफी अलग होता है। चलिए जानते हैं आप घर पर इसे आसानी से करें तैयार कर सकते हैं।

काठियावाड़ी कढ़ी- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - @KATHIYAWADI KITCHEN काठियावाड़ी कढ़ी

कढ़ी का खट्टा स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है लेकिन क्या आपने काठियावाड़ी कढ़ी का स्वाद चखा है? यह कढ़ी रेसिपी नॉर्मल कढ़ी से बह अलग लगती है। शेफ संज्योत कीर ने अपने यू ट्यूब पर वीडियो शेयर किया है और बता रहे हैं कि घर पर काठियावाड़ी स्टाइल में कढ़ी कैसे बनाएं। नोट करें रेसिपी

काठियावाड़ी कढ़ी बनाने के लिए सामग्री:

  • कढ़ी बेस के लिए सामग्री: खट्टा दही 1 कप, बेसन आधा कप, हल्दी पाउडर आधा छोटा चम्मच, धनिया पाउडर आधा छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच, जीरा पाउडर आधा छोटा चम्मच, स्वादानुसार नमक, पानी 3 कप, लहसुन-मिर्च का पेस्ट

  • तड़के के लिए सामग्री: मूंगफली का तेल 2 बड़े चम्मच, राई आधा चम्मच, जीरा आधा चम्मच, हींग चुटकी भर, मेथी दाना एक चुटकी, तेज पत्ता 2, एक छोटी सी दालचीनी स्टिक, करी पत्ता

  • दूसरे तड़के के लिए सामग्री:  घी 1 बड़ा चम्मच, सूखी लाल मिर्च 2, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच, काली मिर्च पाउडर आधा चम्मच, हरी धनिया

काठियावाड़ी कढ़ी बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: काठियावाड़ी कढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में खट्टा दही और बेसन डालें और इन्हें अच्छी तरह से फेंट लें। इसके बाद एक गिलास पानी डालकर फिर से फेंटें। इस बात का ध्यान रखें कि उसमें किसी भी प्रकार का लम्पस न हो। अब उसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, तीखी लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और नमक डालें। अच्छी तरह फेंटें। एक मुलायम कढ़ी मिश्रण बनाने के लिए फर से थोड़ा पानी डालें और अच्छी तरह मिलाएं। लहसुन और हरी मिर्च को दरदरा पीसकर पेस्ट बना लें। और एक तरफ रख दें।

  • दूसरा स्टेप: अब कड़ाही में मूंगफली का तेल डालें। जब तेल गरम हो जाए, तो उसमें राई और जीरा डालें। उन्हें चटकने दें, फिर हींग, मेथी दाना, करी पत्ता, तेजपत्ता, दालचीनी का टुकड़ा और करी पत्ता डालें। अच्छी खुशबू आने तक थोड़ी देर भूनें। कढ़ी के मिश्रण को धीरे-धीरे कड़ाही में डालें और चलाते रहें। कढ़ी में हल्का उबाल आने दें। जब उबाल आने लगे, तो आंच धीमी कर दें और 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें। धीमी आंच पर पकाने के बाद, कड़ाही को ढक दें और कढ़ी को 15 मिनट तक पकाएं। अपनी पसंद के अनुसार गाढ़ापन एडजस्ट करें।

  • तीसरा स्टेप: पकने के बाद, करी पत्ते की डंठल और तेजपत्ते को निकाल दें ताकि परोसना आसान हो। आखिरी तड़के के लिए, एक छोटे पैन में घी गरम करें। सूखी लाल मिर्च और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालें और तुरंत इस तड़के को कढ़ी के ऊपर डालें। ऊपर से हरी धनिया से गार्निश करें। आपकी काठियावाड़ी कढ़ी तैयार है।

Latest Lifestyle News