1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. आपको भी है आम पापड़ी का स्वाद पसंद तो नोट करें रेसिपी, साल भर तक कर सकते हैं स्टोर, मांग मांग कर खाएंगे बच्चे

आपको भी है आम पापड़ी का स्वाद पसंद तो नोट करें रेसिपी, साल भर तक कर सकते हैं स्टोर, मांग मांग कर खाएंगे बच्चे

How to Make Perfect Aam Papad: अगर आपको आम पापड़ी का खट्टा-मीठा स्वाद पसंद है, तो इसे घर पर बनाना एक बेहतरीन विकल्प है। चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाएं

आम पापड़ी- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - @KABITAKITCHEN आम पापड़ी

गर्मियों का मौसम आते ही आम से बनी चीजों की याद अपने आप ताजा हो जाती है, और उन्हीं में से एक है आम पापड़ी। खट्टे-मीठे स्वाद वाली ये देसी मिठाई न सिर्फ बच्चों बल्कि बड़ों को भी खूब पसंद आती है। बाजार में मिलने वाली आम पापड़ी में अक्सर प्रिज़र्वेटिव्स होते हैं, लेकिन अगर आप इसे घर पर बनाते हैं तो यह ज्यादा हेल्दी और टेस्टी बनती है। अच्छी बात ये है कि सही तरीके से तैयार की गई आम पापड़ी को आप पूरे साल तक स्टोर कर सकते हैं और जब मन करे इसका मजा ले सकते हैं। तो अगर आपको भी आम पापड़ी का लाजवाब स्वाद पसंद है, तो बिना देर किए नोट करें इसकी आसान रेसिपी और घर पर ही तैयार करें ये टेस्टी ट्रीट, जिसे बच्चे बार-बार मांगकर खाएंगे।

आम पापड़ी बनाने के लिए सामग्री

एक किलो पके हुए आम, एक कप चीनी, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच नमक, घी

कैसे बनाएं आम पापड़ी?

  • पहला स्टेप: आम पापड़ी बनाने के लिए सबसे पहले, एक किलो आम को अच्छी तरह से धोएं और कपड़े से पोछकर रखें।

  • दूसरा स्टेप: अब आम को अच्छी तरह से छीलकर उसका छिलका निकालें और आम के गूदे को टुकड़ों में काटें और एक बाउल में रखें।

  • तीसरा स्टेप: अब एक मिक्सर जार में आम के जुड़े को एकदम बारीक पीस लें। पीसने के बाद उसे छन्नी की मदद से अच्छी तरह से छान लें।

  • चौथा स्टेप: अब आप के पल्प को एक कड़ाही में डालें और गैस ऑन करें और मीडियम आंच पर उसे पकाएं।

  • पांचवां स्टेप: अब इस पल्प में चीनी काला नमक, जीरा पाउडर, और अन्य मसाले डालकर अच्छी तरह मिलाएं और धीमी आंच पर पकाएं।

  • छटवां पेस्ट: जब पल्प एकदम गाढ़ा हो जाए, तब गैस बंद कर दें। और एक थाली में घी लगाएं और फिर आम के पल्प को थाली में डालें और चारों तरफ से मिश्रण को पतला फैलाएं

  • सातवां स्टेप: दो दिन के लिए धूप में पल्प को सूखने दें। जब तक यह पारदर्शी न हो जाए।

  • आठवां स्टेप: सूखने के बाद किनारे चाकू से हटाकर, धीरे से उतारें और मनचाहे आकार में काट लें।

Latest Lifestyle News