जब भी बात पकोड़े की होती हैं तब लोग प्याज, आलू के पकोड़े या भजिया बनाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी बैंगन के पकोड़े का स्वाद चखा है? बैंगन के पकोड़े की रेसिपी बेहद आसान है। इसे बनाने में ज़्यादा समय नहीं लगता है। साथ ही अगर यह सुबह के समय गर्म गर्म चाय के साथ मिल जाए तो क्या ही कहना। तो, चलिए जानते हैं कैसे बनाएं बैंगन के पकोड़े?
बैंगन के पकोड़े के लिए सामग्री
-
बैंगन -3
-
नमक - 1/2 छोटा चम्मच
-
बेसन - 1/2 कप
-
चावल का आटा - 2 बड़े चम्मच
-
अजवाइन - 1/2 छोटा चम्मच
-
जीरा - 1/2 छोटा चम्मच
-
हल्दी पाउडर - 1/3 छोटा चम्मच
-
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
-
नमक - 1/2 छोटा चम्मच
-
गरम मसाला पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
-
अदरक-लहसुन का पेस्ट - 1/2 छोटा चम्मच
-
पानी - आवश्यकतानुसार
-
तेल - 2 बड़े चम्मच
कैसे बनाएं बैंगन के पकोड़े?
-
पहला स्टेप: बैंगन के पकोड़े बनाने के लिए सबसे पहले, बैंगन को पानी में अच्छी तरह से धोएं और कपड़े से पोछें।
-
दूसरा स्टेप: अब बैंगन को गोल शेप में एकदम पतला पतला काट लें। इसके लिए आप चाकू या भजिया मशीन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
-
तीसरा स्टेप: बैंगन को गोल शेप में काटने के बाद उसमें आधा चम्मच नमक मिलाएं और एक साइड में रख दें।
-
चौथा स्टेप: अब, एक बड़ा बाउल लें और उसमें आधा कप बेसन और दो चम्मच चावल का आटा डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
-
पांचवां स्टेप: अब बेसन में आप अजवाइन, जीरा, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक, गरम मसाला पाउडर और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और फिर पानी डालें और स्मूथ बैटर बनाएं।
-
छटवां स्टेप: अब, नमक की वजह से बैंगन पानी छोड़ चुका होगा इसलिए उसे अच्छी तरह से स्क्वीज़ करें और फिर बैटर में मिलाएं।
-
सातवां स्टेप: अब, गैस ऑन कर उसपर कड़ाही रखें। जब तेल गर्म हो जाए तब उसमें बैंगन का स्लाइस डालकर ब्राउन होने तक तेल में तलें। ध्यान रखें गैस की आँच धीमी होनी चाहिए।
-
आठवां स्टेप: इसी तरह बैंगन के सभी पकड़ों को बना लें। आपका बैंगन का पकोड़ा बनकर तैयार है। इसे हरी धनिया की चटनी के साथ सर्व करें।
Latest Lifestyle News