1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. दाल में ऐसे देंगे तड़का तो पड़ोसी के घर तक पहुंच जाएगी खुशबू, उंगलियां चाटते रह जाएंगे घरवाले, नोट करें स्टेप्स

दाल में ऐसे देंगे तड़का तो पड़ोसी के घर तक पहुंच जाएगी खुशबू, उंगलियां चाटते रह जाएंगे घरवाले, नोट करें स्टेप्स

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 05, 2026 05:06 pm IST,  Updated : Apr 05, 2026 05:06 pm IST

How to make Dhaba Style Dal Tadka Recipe: दाल तो सबके घर में बनती है लेकिन ढाबे जैसा स्वाद जल्दी नहीं मिलता है। ऐसे में चलिए जानते हैं घर में होटल स्टाइल तड़के वाले दाल कैसे बनाएं?

ढाबा स्टाइल दाल तड़का - India TV Hindi
ढाबा स्टाइल दाल तड़का Image Source : YOUTUBE - @KABITA'S KITCHEN

अगर आप चाहते हैं कि आपकी दाल की खुशबू पूरे घर ही नहीं, बल्कि पड़ोस तक फैल जाए और खाने वाले उंगलियां चाटते रह जाएं, तो तड़के का सही तरीका जानना बेहद जरूरी है। सही मसालों और परफेक्ट टाइमिंग के साथ लगाया गया तड़का साधारण दाल को भी बेहद स्वादिष्ट बना देता है। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं ऐसा लाजवाब तड़का, जिससे दाल का स्वाद कई गुना बढ़ जाए।

दाल तड़का के लिए सामग्री:

  • दाल के लिए सामग्री: 1 कप अरहर दाल, 3 गुना पानी, चना दाल आधा कप, हल्दी और नमक

  • तड़का के लिए सामग्री: दो चम्मच घी, आधा छोटा चम्मच जीरा, चुटीभर हींग, खुना हुआ लहसुन-अदरक, हरी मिर्च, एक प्याज, एक टमाटर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला, सूखी लाल मिर्च, बारीक कटा लहसुन और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर 

दाल तड़का बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: 1 कप अरहर दाल को धोकर 15-20 मिनट तक भिगोएं। कुकर में दाल, 3 गुना पानी, हल्दी और नमक के साथ 3 सीटी आने तक पकाएं। 

  • दूसरा स्टेप: अरहर दाल के साथ चना दाल मिलाने से स्वाद बेहतर आता है। आप आधा कप चना दाल ले सकते हैं। 

  • तीसरा स्टेप: जब दाल बन जाए तब कड़ाही में घी गरम करें। उसमें जीरा, हींग, खुना हुआ लहसुन-अदरक डालकर भूनें जब ये गोल्डन हो जाए तब हरी मिर्च और प्याज भूनें। 

  • चौथा स्टेप: जब प्याज भी लाल हो जाए तब टमाटर डालें और उसे अच्छी तरह से मैश करें। उसके बाद धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर नरम होने तक पकाएं।

  • पाचवां स्टेप: उबली हुई दाल को मसाले में डालें, आवश्यकतानुसार पानी डालकर कुछ मिनट उबालें।

  • छटवां स्टेप: एक छोटे पैन में घी गरम करें, इसमें सूखी लाल मिर्च, बारीक कटा लहसुन और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालें और तुरंत दाल के ऊपर डाल दें। 

  • सातवां स्टेप: होटल जैसा स्वाद पाने के लिए, तड़के के तुरंत बाद ढक्कन बंद कर दें ताकि खुशबू दाल में समा जाए। ऊपर से हरा धनिया डालकर गरमा-गरम जीरा राइस या रोटी के साथ सर्व करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल