1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. गर्मियों में राजस्थानी दही भिंडी नहीं खाए तो क्या खाए, हर कोई पूछेगा रेसिपी, जानें झटपट कैसे बनाएं?

गर्मियों में राजस्थानी दही भिंडी नहीं खाए तो क्या खाए, हर कोई पूछेगा रेसिपी, जानें झटपट कैसे बनाएं?

How To Make Dahi Bhindi Recipe: दही भिंडी का स्वाद बेहद लाजवाब लगता है। चलिए जानते हैं झटपट कैसे बनाएं यह राजस्थानी रेसिपी?

दही भिंडी- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - @NAUSHKITCHENROUTINE दही भिंडी

अगर आप रोज़-रोज़ की सब्ज़ियों से कुछ अलग और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं, तो दही भिंडी आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है। दही की खट्टास और भिंडी का हल्का क्रंच मिलकर इस डिश को बेहद लाजवाब बना देता है। खास बात यह है कि यह रेसिपी जितनी टेस्टी है, उतनी ही आसान और झटपट बनने वाली भी है। तो चलिए जानते हैं कैसे घर पर रेस्टोरेंट जैसा स्वाद देने वाली दही भिंडी तैयार की जा सकती है।

दही भिंडी बनाने के लिए सामग्री: Ingredients For Making Dahi Bhindi

भिंडी 400 ग्राम, प्याज 1, अदरक-लहसुन का पेस्ट 1 छोटा चम्मच, दही 2 से 3 बड़े चम्मच, जीरा पाउडर 1 छोटा चम्मच, धनिया पाउडर 1 छोटा चम्मच, गरम मसाला पाउडर 1 छोटा चम्मच, हल्दी पाउडर 1/2 छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर 1।5 छोटा चम्मच, जीरा 1 छोटा चम्मच, हरी मिर्च 2, कुकिंग ऑयल 5 बड़े चम्मच, नमक स्वादानुसार

कैसे बनाएं दही भिंडी? How To Make Dahi Bhindi

  • पहला स्टेप: दही भिंडी बनाने के लिए सबसे पहले भिंडी को पानी में धोएं और पोछें फिर बड़े बड़े शेप में कट करें।

  • दूसरा स्टेप: अब गैस ऑन कर उसपर कड़ाही रखें और दो चम्मच तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें कटी हुई भिंडी डालें।

  • तीसरा स्टेप: भिंडी को तब तक भूनें जब तक वह गोल्डन सुनहरा न हो जाए।

  • चौथा स्टेप: जब तक भिंडी भून रही है तब तक एक बाउल में 2 से 3 बड़े चम्मच दही डालें।

  • पांचवा स्टेप: अब, दही में 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर , धनिया पाउडर, गरम मसाला और लाल हरी मिर्च पाउडर डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।

  • छटवां स्टेप: अब उसी पैन में जीरा डालें और उसे चटकने दें। जब जीरा चटकने लगे तब उसमें अदरक लहुसन का पेस्ट डालें।

  • सातवां स्टेप: उसके बाद प्याज काट कर डालें। प्याज को तब तक भूनें जब तक वो सुनहरा न हो जाए।

  • आठवां स्टेप: जब प्याज लाल हो जाए तब उसमें दही का मिश्रण डालें और अच्छी तरह पकाएं।

  • नौवां स्टेप: जब दही पक जाए तब उसमें भिंडी डालें। स्वाद अनुसार नमक डालकर मिलाएं। आपकी दही भिंडी की सब्जी तैयार है। इसे गरम गरम सर्व करें।

Latest Lifestyle News