1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. कितनी भी हो कमजोरी, थकान या सुस्ती गर्मियों में सुबह इसे रेसिपी को खाने से मिलेगी दिनभर की तंदुरुस्ती

कितनी भी हो कमजोरी, थकान या सुस्ती गर्मियों में सुबह इसे रेसिपी को खाने से मिलेगी दिनभर की तंदुरुस्ती

अगर आप गर्मियों में बहुत जल्दी थक जाते हैं, या शरीर में दिनभर सुस्ती छाई रहती है तो दलिया की इस खीर रेसिपी को सुबह के समय ज़रूर खाएं

दलिया खीर - India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE -COOKING VIDHI दलिया खीर

अगर आप चाहते हैं कि आपकी सुबह की शुरुआत हेल्दी हो और आप इस उमस भरे गर्मी के मौसम में दिन भर एक्टिव रहें तो दलिया की यह ख़ास रेसिपी ज़रूर बनाएं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं दलिया खीर की रेसिपी जो न केवल आपको दिन भर ऊर्जा से भरपूर रखेगी बल्कि कमजोरी और थकान को भी दूर करेगी। चलिए नोट कर लीजिए रेसिपी

दलिया खीर बनाने की सामग्री

1 चम्मच गोंद कतीरा, 10 काजू, 15 बादाम, 1 चम्मच खसखस, 1 चम्मच सब्जा के बीज, 3 चम्मच देसी घी, 1 कप मखाना, 1/4 कप दलिया, 1 लीटर फुल-क्रीम दूध, 1/2 कप धागे वाली मिश्री (90 ग्राम), 1 चम्मच हरी इलायची पाउडर, 1 चम्मच गुलाब जल

दलिया खीर बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: दलिया खीर बनाने के लिए सबसे पहले, रात में 1 चम्मच गोंद कतीरा भिगोकर रख दें। तीन से चारा गोंद कतीरा ही भिगोएं। रात में ही आप 10 काजू, 15 बादाम, 1 चम्मच खसखस और 1 चम्मच सब्जा के बीज को भी पानी में भिगोकर रख दें। 

  • दुसरा स्टेप: अब, अगली सुबह सबसे पहले गैस ऑन करें और उस पर एक पैन रखें और 1 कप मखाना को देसी घी में भून लें। बादाम के छिलके निकाल लें। अब एक मिक्सर जार में मखाना, बादाम, काजू को दरदरा पीस लें। 

  • तीसरा स्टेप: अब, उसी पैन में घी डालें और दलिया को कम से कम 5 मिनट तक भूनें। दलिया हल्का सुनहरा हो जाना चाहिए। जब दलिया भून जाए तो उसे एक दूसरे बर्तन में निकालें। अब गैस पर एक गहरा बर्तन रखें और उसमें एक लीटर फूल फैट मिल्क गर्म करें। 

  • चौथा स्टेप: जब मिल्क गर्म हो जाए तब उसमें दलिया डालें और मीडियम आंच पर इसे चलाते रहें। जब दलिया अच्छी तरह पक जाएँ तब इसमें मखाना, काजू बादाम का मिश्रण, खसखस, गुलाब जल, हरी इलायची पाउडर और मिठास के लिए मिश्री डालें। अब एक बार फिर से अच्छी तरह से चलाएं। 

  • पांचवां स्टेप: जब, दलिया खीर बन जाए तब गैस बंद कर दें। जब भी आपको खीर खाने का मन करें तब उसमें थोड़ा सा गोंद कतीरा और सब्जा सीड्स मिला दें।

दलिया खीर खाने के फायदे

दलिया खीर गेहूं और दूध का एक हेल्दी मिश्रण है, जो फाइबर, प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होता है। इसमें मखाना, बादाम, गोंद कतीरा जैसी चीजें मिलाई गईं हैं जो शरीर से कमजोर को दूर करता है और दिन भर एक्टिव रखता हैं। साथ ही यह हड्डियों के लिए, पाचन क्रिया को सुधारने और लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान करने में बेहद फायदेमंद है।

Latest Lifestyle News