अगर रात के खाने के बाद आपका भी कुछ मीठा खाने का मन करता है, लेकिन आप सेहत से समझौता नहीं करना चाहते, तो फ्रूट कस्टर्ड एक परफेक्ट ऑप्शन है। यह न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि ताजे फलों की वजह से पोषण से भी भरपूर होता है। अच्छी बात यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है और आप घर पर ही कम समय में एक शानदार डेज़र्ट तैयार कर सकते हैं। यह हल्का, क्रीमी और हर उम्र के लोगों को पसंद आने वाला डेज़र्ट है, जिसे आप अपनी पसंद के फलों के साथ कस्टमाइज़ भी कर सकते हैं।
फ्रूट कस्टर्ड बनाने के लिए सामग्री:
1 लीटर दूध, 2 टेबलस्पून कस्टर्ड पाउडर, 1 सेब (कटा हुआ), 1 कीवी (कटी हुई), 1/2 कप अंगूर, 1 अनार (दाने), 10-12 काजू, चीनी स्वादानुसार
फ्रूट कस्टर्ड बनाने की विधि:
-
पहला स्टेप: सबसे पहले सभी फलों को अच्छी तरह धो लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अनार के दाने अलग निकालकर रख लें।
-
दुसरा स्टेप: अब एक पैन में दूध को उबालने के लिए रखें और उसमें स्वादानुसार चीनी डालकर मिलाएं। जब दूध हल्का उबलने लगे, तो उसमें से आधा कप दूध अलग निकाल लें।
-
तीसरा स्टेप: इस अलग किए गए दूध में कस्टर्ड पाउडर डालकर अच्छी तरह घोलें, ताकि उसमें कोई गांठ न रहे।
-
चौथा स्टेप; अब इस मिश्रण को वापस उबलते दूध में डालें और लगातार चलाते हुए मध्यम आंच पर पकाएं। कुछ ही मिनटों में दूध गाढ़ा होने लगेगा। जब कस्टर्ड अच्छी तरह गाढ़ा हो जाए, तो गैस बंद कर दें।
-
पांचवां स्टेप: अब इस कस्टर्ड को एक बाउल में निकालकर ठंडा होने दें। जल्दी ठंडा करने के लिए आप इसे बर्फ वाले पानी में रखकर चला सकते हैं, इससे ऊपर मलाई नहीं जमेगी।
-
छटवां स्टेप: जब कस्टर्ड पूरी तरह ठंडा हो जाए, तो इसमें कटे हुए सभी फल और काजू डालकर अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद इसे फ्रिज में 1 घंटे के लिए ठंडा होने रखें।
-
सातवां स्टेप: ठंडा-ठंडा फ्रूट कस्टर्ड सर्व करें और रात के खाने के बाद हेल्दी और टेस्टी डेज़र्ट का आनंद लें।
Latest Lifestyle News