1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. क्या आपने कटहल का डोसा खाया है? मिलता है गजब का स्वाद, सुबह नाश्ते में बना लें यह टेस्टी और हेल्दी रेसिपी

क्या आपने कटहल का डोसा खाया है? मिलता है गजब का स्वाद, सुबह नाश्ते में बना लें यह टेस्टी और हेल्दी रेसिपी

क्या आपने कभी कटहल का डोसा खाया है। यह स्वाद में बेहद लाजवाब लगता है। चलिए जानते हैं इस साउथ इंडियन डिश को कैसे बनाएं?

कटहल- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE -@SHRUTI'S COOKING CHANNEL कटहल

डोसा का नाम सुनकर हमे यही लगता है कि यह तो सिर्फ चावल या दाल से ही बन सकता है। लेकिन क्या आपने कभी कटहल का डोसा खाया है? वैसे तो कटहल का अचार और सब्जी लोग खूब चाव से खाते हैं। लेकिन मैंगलोर में इसका डोसा भी बनाकर खाया जाता है। कटहल के गुदो में चावल को मिलाकर यह डोसा तैयार किया जाता है जो खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है। खास बात यह है कि यह सिर्फ स्वाद में ही टेस्टी नहीं होता है बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। तो अगर आपने अभी तक कटहल का डोसा नहीं खाया है तो चलिए हम आपको बताते हैं इस रेसिपी को कैसे बनाएं?

पोषक तत्वों से भरपूर होता है यह डोसा:

बता दें, कटहल में  विटामिन C, फाइबर, पोटैशियम और कई एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को हेल्दी बनाने ममें मदद करते हैं। वहीं बात करें कि तो यह ऊर्जा का बेहतरीन स्रोत है। यही वजह है कि यह रेसिपी स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। 

कटहल का डोसा बनाने के लिए सामग्री:

1 कप पके हुए कटहल, 1 कप चावल, आधा कप ताजा कद्दूकस किया हुआ नारियल, 2-3 बड़े चम्मच गुड़, आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर, एक चुटकी नमक, आवश्यकतानुसार पानी, डोसा सेंकने के लिए थोड़ा घी या तेल

कैसे बनाएं कटहल का डोसा?

  • पहला स्टेप: कटहल का डोसा बनाने के लिए सबसे पहले कटहल को पानी से धोएं फिर उसे काटकर उसके गुदा को बीज से अलग कर दें।

  • दूसरा स्टेप: अब एक मिक्सर जार में कटहल के टुकड़ों के साथ, चावल, गुड़ और नारियल का बुरादा डालकर स्मूद बैटर तैयार करें।

  • तीसरा स्टेप: जब बैटर तैयार हो जाए, तो गैस ऑन करें और गर्म तवे पर इसे डोसे की तरह फैलाएं।

  • चौथा स्टेप: अब, डोसा को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं। डोसा बनाते समय गैस की आंच को मीडियम से स्लो रखें। तेज आंच पर डोसा चिपक सकता है।

  • पांचवां स्टेप: आपका कटहल का डोसा बनकर तैयार है। अब, इसे नारियल की चटनी, गुड़ या घी के साथ परोसें।  

Latest Lifestyle News