A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. चिलचिलाती गर्मी में ट्राई करें लीची का ये रिफ्रेशिंग ड्रिंक, स्वाद के साथ मिलेगी ठंडक, झटपट नोट करें विधि

चिलचिलाती गर्मी में ट्राई करें लीची का ये रिफ्रेशिंग ड्रिंक, स्वाद के साथ मिलेगी ठंडक, झटपट नोट करें विधि

Homemade Lychee Drink: लीची का ड्रिंक गर्मी को तुरंत दूर करता है और पेट को ठंडक देता है। चलिए जानते हैं झटपट यह ड्रिंक रेसिपी कैसे बनाएं?

लीची ड्रिंक रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - @DAILY HEALTHY TIPS लीची ड्रिंक रेसिपी

गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में लीची से बना रिफ्रेशिंग ड्रिंक स्वाद के साथ-साथ शरीर को इंस्टेंट ठंडक देने का काम करता है। यह ड्रिंक न सिर्फ पीने में बेहद टेस्टी लगता है, बल्कि पेट की गर्मी को शांत करने में भी मदद करता है। अगर आप भी इस समर सीजन कुछ कूल और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, तो झटपट नोट करें लीची ड्रिंक की आसान रेसिपी।

लीची ड्रिंक बनाने के लिए सामग्री**

10-12 ताजी लीची, 2 गिलास ठंडा पानी, 1 बड़ा चम्मच चीनी या शहद, 1 छोटा चम्मच नींबू का रस, कुछ बर्फ के टुकड़े, पुदीने की पत्तियां गार्निश के लिए

लीची ड्रिंक बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: लीची का ड्रिंक बनाने के लिए, सबसे पहले लीची को छीलकर उसके बीज निकाल लें।

  • दूसरा स्टेप: अब मिक्सर जार में लीची का गूदा, चीनी या शहद और थोड़ा पानी डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें।

  • तीसरा स्टेप: तैयार मिश्रण को एक बड़े बर्तन में निकाल लें और उसमें बचा हुआ ठंडा पानी मिलाएं।

  • चौथा स्टेप: अब इसमें नींबू का रस डालें और अच्छे से मिक्स करें। गिलास में बर्फ के टुकड़े डालकर ड्रिंक सर्व करें।

  • पांचवां स्टेप: ऊपर से पुदीने की पत्तियों से गार्निश करें।

लीची का ड्रिंक पीने के फायदे:

लीची का ड्रिंक या जूस पीना गर्मियों में न केवल ताजगी देता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसमें विटामिन-C, एंटीऑक्सीडेंट्स और पानी की भरपूर मात्रा होती है। लीची के ड्रिंक में पानी और प्राकृतिक ग्लूकोज भरपूर होता है। यह डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) को दूर करता है और थकान मिटाकर शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है।  इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को सुचारू रखते हैं, जिससे कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।  एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन-C त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों और फ्री रेडिकल्स से बचाकर चमक बनाए रखते हैं। आयुर्वेद के अनुसार यह आंखों को ठंडक भी पहुंचाती है।

Latest Lifestyle News