1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. आम, दूध और सेवई से मिलाकर बनाएं फालूदा, क्रीमी टेक्स्चर के लिए ये ट्रिक अपनाएं, स्वाद ऐसा कि मांग मांग कर खाएंगे लोग, नोट करें विधि

आम, दूध और सेवई से मिलाकर बनाएं फालूदा, क्रीमी टेक्स्चर के लिए ये ट्रिक अपनाएं, स्वाद ऐसा कि मांग मांग कर खाएंगे लोग, नोट करें विधि

Mango Falooda Recipe: गर्मियों में अगर अपने मैंगों फालूदा का स्वाद नहीं चखा तो क्या खाया। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं मैंगों फालूदा रेसिपी

आम फालूदा रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - @TASTY FOOD WITH SANGEETA आम फालूदा रेसिपी

गर्मी के मौसम में हमेशा कुछ न कुछ ठंडा और टेस्टी खाने का मन करता है। अगर, आपको  भी कुछ मीठा खाने का मन कर रहा है लेकिन चाहते हैं कि वो एकदम ठंडा हो तो आप यह आम और सेवई का शानदार फालूदा बना सकते हैं। इसका स्वाद बच्चों से लेकर बूढ़ों सबको खूब पसंद आएगा। साथ  ही इसे बनाने में भी ज़्यादा समय नहीं लगेगग। तो, चलिए जानते हैं कैसे बनाएं मैंगों फालूदा डिज़र्ट रेसिपी? 

मैंगों फालूदा डेजर्ट रेसिपी के लिए सामग्री:

4 आम, एक कप सेवई, आधा लीटर दूध, एक कप चीनी, आधा चम्मच इलायची पाउडर, एक चम्मच घी, मिक्स ड्राई फ्रूट्स

कैसे बनाएं मैंगों फालूदा डेजर्ट रेसिपी?

  • पहला स्टेप: यह मैंगों फालूदा डेजर्ट रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले, चार आम लें। सभी आम को धोकर उसे छील लें और फिर एक आम को छोटे छोटे स्लाइस में कट करें।

  • दूसरा स्टेप: बाकी के सभी आम का गुदा निकाल लें और फिर उसे मिक्सर जार में डालकर एकदम स्मूथ पीस लें और एक बाउल में निकाल कर रख दें।

  • तीसरा स्टेप: अब, गैस ऑन कर उसपर एक कड़ाही रखें। और उसमें एक चम्मच घी डालें और फिर सेवई को अच्छी तरह से भून लें।

  • चौथा स्टेप: अब दूध को अच्छी तरह से गर्म करें और फिर उसमें भुना हुआ सेवई, चीनी, इलायची डालें और इसे अच्छी तरह से पकने दें।

  • पांचवा स्टेप: जब सेवई अच्छी तरह से पक जाए और गाढ़ी हो जाए तब उसे ठंडा करें और फिर उसमें आम का पल्प डालें और अच्छी तरह से आपस में मिलाएं। अगर आप और क्रीमी टेक्सचर चाहते हैं तो मिल्क पाउडर का इस्तेमाल करें

  • छटवां स्टेप: आपका मैंगों फालूदा बनकर तैयार है। इसे कुछ घंटे के लिए फ्रिज में रखें। जब ये ठंडा हो जाए तब अब इसमें ऊपर से मिक्स ड्राइफ्रूट्स गार्निश करें और खाने के लिए सर्व करें।

Latest Lifestyle News