1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. दूध दही से मिलाकर हलवाई स्टाइल में बना लें बंगाल की मशहूर मिठाई मिष्टी दोई, मांग मांग कर खाएंगे लोग, नोट करें स्टेप्स

दूध दही से मिलाकर हलवाई स्टाइल में बना लें बंगाल की मशहूर मिठाई मिष्टी दोई, मांग मांग कर खाएंगे लोग, नोट करें स्टेप्स

Mishti Doi Recipe In Hindi: अगर आपको भी इस गर्मी के मौसम में कुछ मीठा और ठंडा खाने का मन कर रहा है तो आप बंगाल की यह शानदार मिठाई रेसिपी ज़रूर ट्राई करें। इसका खट्टा मीठा स्वाद आपको खूब पसंद आएगा

मिष्टी दोई बनाने की विधि- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV मिष्टी दोई बनाने की विधि

अगर आप घर पर कुछ मीठा और अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो बंगाल की फेमस मिठाई मिष्टी दोई एक परफेक्ट ऑप्शन है। मिष्टी दोई बंगाली खान-पान के विरासत का एक प्रतीक है। इसे बनाने में सिर्फ़ तीन चीज़ों का इस्तेमाल होता है, फुल-फैट दूध, चीनी और दही। इन तीनों से बनने वाली यह मिठाई स्वाद में बेहद मलाईदार और लाजवाब लगती है। खास बात यह है कि इसे आप हलवाई स्टाइल में बेहद आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं।

मिष्टी दोई बनाने के लिए सामग्री:

1 लीटर फुल क्रीम दूध, 2 कप ताज़ा दही, एक से डेढ़ कप कप चीनी, पिस्ता गार्निशिंग करने के लिए

मिष्टी दोई बनाने का तरीका:

  • पहला स्टेप: मिष्टी दोई बनाने के लिए सबसे पहले हंग कर्ड बनाएं। दो कप ताजा दही लें और उसे एक कॉटन के साफ कपड़े में रखें। दही को कपड़े में लपेटकर उसे लटका दें। इसे तब तक लटकाएं जब तक पूरा पानी न निकल जाए।

  • दूसरा स्टेप: गैस ऑन करें और पर भारी तले के बड़े बतर्न में एक लीटर दूध रखें। दूध ऐसे बतर्न में रखें जो थोड़ा मोटा हो ताकि नीचे दूध न लगे। अब, दूध को अच्छी तरह से उबालें। दूध को तब तक उबालना है जब तक यह गाढ़ा होकर लगभग आधा लीटर न रह जाए।

  • तीसरा स्टेप: अब एक दूसरे पैन में एक से डेढ़ कप कप चीनी लें, आपको जितना मीठा पसंद है उस हिसाब से। अब धीमी आंच पर चीनी को कैरेमलाइज्ड करें। चीनी को तब तक पिघलना है जब तक वह ब्राउन न हो जाए। इस दौरान आंच स्लो ही रखें।

  • चौथा स्टेप: जब चीनी पिघल जाए तब इसे दूध में थोड़ा थोड़ा डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। इस दौरान लगातार दूध को चलाते रहें।

  • पाचवां स्टेप: जब दूध में चीनी अच्छी तरह मिल जाए तब इसमें दही को डालें। दही को दूध में डालने से पहले अच्छी तरह से फेंट लें। धीरे धीरे दही डालें और एक बार फिर से अच्छी तरह से मिलाएं।

  • छटवां स्टेप: अब इस मिश्रण को एक मिट्टी के बर्तन में डालें और ऊपर से कॉटन के कपड़े या फॉइल पेपर से ढकें और धूप में तीन से चार घंटे रखें। उसके बाद चार घंटे नॉर्मल टेम्प्रेचर पर रखें।

  • सातवां स्टेप: तय समय के बाद कपड़ा हटाएं और आप देखेंगे मिष्टी दोई बनकर तैयार है। अब इसे दो से तीन घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। अब, ठंडा ठंडा सर्वं करें। 

Latest Lifestyle News