गर्मियों के मौसम में अपने आप को हेल्दी रखने के लिए ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जो शरीर को हाइड्रेटेड रखे और पाचन को भी बेहतर करे। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं हेल्दी और ताज़गी से भरपूर पान की लाजवाब ड्रिंक रेसिपी। पान के शरबत को सेहत का खजाना कहा जाता है। पान का शरबत पीने से आपके पाचक एंजाइम का प्रोडक्शन बढ़ता है साथ ही ये बॉडी में पित्त को भी शांत करने में मदद करता है। गर्मी के मौसम में आपकी बॉडी को ठंडक भी देता है। तो चलिए जानते हैं पान का शरबत कैसे बनाएं?
पान का शरबत बनाने के लिए सामग्री
पान के पत्ते 6-7 टुकड़े, सौंफ 2 बड़े चम्मच, नारियल बुरादा 2 बड़े चम्मच, इलायची पाउडर छोटी चम्मच से अधिक, आइस क्यूब्स 3-4, गुलाब की पंखुड़ियां 2 बड़े चम्मच, गुलकंद 2 बड़े चम्मच, हरा फूड कलर, चीनी पाउडर आधा कप, पान के पत्तों का पेस्ट 4 बड़े चम्मच, चीनी पाउडर, दूध, ताजी क्रीम, पिस्ता बारीक कटा हुआ, केसर, सूखी गुलाब की पंखुड़ियां
पान शरबत बनाने की विधि
-
कुछ पान के पत्ते लें, उन्हें धो लें और एक कपड़े से पोंछ लें। उनके डंठल वाला हिस्सा हटा दें और पत्तों को बारीक काट लें।
-
एक मिक्सर जार लें, उसमें पान के पत्ते, सौंफ, सूखा नारियल और कुछ बर्फ के टुकड़े डालें और उन्हें पीस लें।
-
फिर उसमें गुलाब की पंखुड़ियों, गुलकंद, बर्फ के टुकड़े, हरा रंग और पिसी हुई चीनी डालें और फिर से पीस लें।
-
इसके बाद, इस पेस्ट को एक कटोरी में निकाल लें। इस पान पेस्ट को लंबे समय तक इस्तेमाल करने के लिए फ्रीज़र में स्टोर करके रख सकते हैं।
-
सर्व करने के लिए, एक सर्विंग ग्लास में पान पेस्ट, थोड़ी सी पिसी हुई चीनी, दूध और ताज़ी क्रीम डालें और इसेअच्छी तरह फेंट लें।
-
इसे कटे हुए पिस्ता, केसर और गुलाब की सूखी पंखुड़ियों से गार्निश करें।
-
इस तरह, आपका स्वादिष्ट पान शरबत घर पर ही आसानी से तैयार हो जाएगा।
Latest Lifestyle News