1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. ठेले वाली चटपटी भेलपूरी मिनटों में होगी तैयार, खाने में आ जाएगा स्वाद, नोट करें रेसिपी

ठेले वाली चटपटी भेलपूरी मिनटों में होगी तैयार, खाने में आ जाएगा स्वाद, नोट करें रेसिपी

How To Make Street Style Bhel Puri: भेलपूरी का स्वाद बेहद लाजवाब लगता है। अगर आपको भी शाम के समय कुछ तीखा और चटपटा खाने का मन कर रहा है तो चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाएं?

भेलपूरी - India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - @COOKWITHPARUL भेलपूरी

अगर आपको कुछ हल्का-फुल्का, चटपटा और झटपट बनने वाला स्नैक खाने का मन है, तो ठेले वाली भेल से बेहतर ऑप्शन शायद ही कोई हो। इसकी खट्टी-मीठी चटनी, कुरकुरी सेव और मसालों का तीखा स्वाद हर बाइट में मज़ा भर देता है। इसे मुरमुरे (लाई), कटी हुई सब्जियां (प्याज, टमाटर, उबला आलू), चटनी, और नमकीन मिलाकर बनाया जाता है। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको ज़्यादा मेहनत या समय की ज़रूरत नहीं होती बस कुछ आसान सामग्री और मिनटों में तैयार हो जाती है स्वाद से भरपूर भेल। अब आप भी घर पर उसी ठेले वाला स्वाद पाना चाहते हैं, तो इस आसान रेसिपी को ज़रूर ट्राई करें।

भेलपुरी बनाने के लिए सामग्री

मुरमुरे 5 कप,  सरसों का तेल 1 tsp, हल्दी पाउडर 1/4 tsp, स्वादानुसार नमक, पपड़ी 3 से 4, चना दाल नमकीन 4tbsp, सेव नमकीन 5 to 6 tbsp, भुने हुए मूंगफली 3 to 4 tbsp, बारीक़ कटा टमाटर -4 tbsp, उबले हुए आलू , हरे धनिये की चटनी  2 tbsp, लाल चटनी, इमली चटनी, बारीक़ कटा हरा धनिया, नीम्बू का रस, बारीक़ कटा प्याज़, बारीक़ कटा टमाटर , बारीक़ कटा हरा धनिया

भेलपुरी बनाने की विधि:

  • पहला स्टेप: 5 कप मुरमुरे को एक कड़ाही में हल्का सूखा भून लें ताकि वे कुरकुरे हो जाएं।

  • दूसरा स्टेप: एक बड़े बाउल में कुरकुरे मुरमुरे, 1 बारीक कटा प्याज, 1 मध्यम बारीक कटा टमाटर, और 1 उबला हुआ छोटा आलू (कटा हुआ) मिलाएं।

  • तीसरा स्टेप: इसमें 2-3 चम्मच हरी चटनी (धनिये-पुदीने की), 2-3 चम्मच इमली की खट्टी-मीठी चटनी, स्वाद अनुसार काला नमक, चाट मसाला और लाल मिर्च पाउडर डालें।

  • चौथा स्टेप: अब, इसमें 2-3 चम्मच भुनी हुई मूंगफली, थोड़ा बारीक सेव, और चुरचुरी पापड़ी मिलाएं।

  • पांचवा स्टेप: आखिर में 1 चम्मच नींबू का रस और बारीक कटा हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

  • छटवां स्टेप: ऊपर से और सेव और पापड़ी डालकर तुरंत परोसें। 

Latest Lifestyle News