गर्मियों के मौसम में जिस चीज को खाने में सबसे ज़्यादा मज़ा आता है वह है आम। चाहे आम का जूस पीना हो चाहे पन्ना पीना हो। सबका स्वाद बेहतरीन लगता है। लेकिन क्या आपने कभी आम की कुल्फी खाई है? इसका स्वाद भी बेहद टेस्टी लगता है। साथ ही इसे बनाना भी बेहद आसान है। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं स्टफ्ड मैंगो कुल्फी?
स्टफ्ड मैंगो कुल्फी के लिए सामग्री
चार से पांच आम, 1 लीटर दूध, मिल्क पाउडर 2 बड़े चम्मच, इलायची पाउडर आधा छोटा चम्मच, मलाई 1 बड़ा चम्मच, केसर वाला दूध 1 बड़ा चम्मच, चीनी 4 बड़े चम्मच, पिस्ता सजाने के लिए पिस्ता
स्टफ्ड मैंगो कुल्फी कैसे बनाएं?
-
पहला स्टेप: स्टफ्ड मैंगो कुल्फी बनाने के लिए 1 लीटर दूध को धीमी आंच पर उबालें। किनारों से मलाई हटाकर इकट्ठा कर लें और बीच-बीच में चलाते रहें
-
दूसरा स्टेप: अब, दूध में 4 बड़े चम्मच चीनी, 2 बड़े चम्मच मिल्क पाउडर, केसर वाला दूध 1 बड़ा चम्मच, आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर डालें और दूध को आधा होने तक उबालें और गाढ़ा करें। जब दूध गाढ़ा हो जाए तब गैस की आंच बंद करें और फिर इसे ठंडा होने दें।
-
तीसरा स्टेप: अब पका हुआ आम लें और उसका ऊपरी हिस्सा काट कर अलग कर लें। इसे बाद में इस्तेमाल के लिए बचाकर रख लें। अब, चाकू डालकर गुठली को ढीला कर लें और घुमाकर गुठली बाहर निकाल लें। आम का बचा हुआ गूदा इकट्ठा कर लें और आम का गूदा वापस आम के अंदर डाल दें
-
चौथा स्टेप: अब आम किसी कटोरी या कप में सीधा करके रख दें। अब इसमें दूध का मिश्रण डाल दें। इसे 8 घंटे या पूरी रात के लिए फ्रीजर में रख दें।
-
पांचवां स्टेप: तय समय के बाद, आम को फ्रीजर से निकालें और छिलके को छीलें। अब, आम को गोल शेप में काटें और ऊपर से पिस्ता से गार्निश करें। आपका स्टफ्ड मैंगो कुल्फी बनकर तैयार है।
Latest Lifestyle News