1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सांभर बनाने के लिए कौन सी सब्जी और मसाले चाहिए? नोट करे लें स्टेप बया स्टेप प्रोसेस

सांभर बनाने के लिए कौन सी सब्जी और मसाले चाहिए? नोट करे लें स्टेप बया स्टेप प्रोसेस

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 24, 2026 04:03 pm IST,  Updated : May 24, 2026 04:03 pm IST

South Indian Sambar Recipe: सांभर खाने में स्वाद में बेहद लाजवाब लगता है। लेकिन इसे बनाने के लिए कौन सी सब्जी और मसाले चाहिए? नोट करे लें स्टेप बया स्टेप प्रोसेस

सांभर - India TV Hindi
सांभर Image Source : YOUTUBE - @VIRAJ NAIK RECIPES

सांभर साउथ इंडियन खाने की सबसे पसंदीदा डिशों में से एक है। इसका खट्टा-तीखा स्वाद इडली, डोसा और चावल के साथ बेहद स्वादिष्ट लगता है। अगर आप घर पर होटल जैसा टेस्टी सांभर बनाना चाहते हैं, तो सही सब्जियों और मसालों का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं सांभर बनाने की आसान स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी।

सांभर बनाने के लिए किन सब्जियों का करें इस्तेमाल?

सांभर बनाने के लिए आप सहजन गाजर, टमाटर, प्याज, लौकी, कद्दू, बैंगन, भिंडी और करी पत्ता जैसी सब्जियों का इस्तेमाल करना चाहिए।

सांभर बनाने के लिए किन मसालों का करें इस्तेमाल?

सांभर मसाला, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, राई, जीरा, हींग, मेथी दाना, सूखी लाल मिर्च, नमक स्वादानुसार और इमली का पानी 

सांभर बनाने की स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

  • स्टेप 1:  सांभर बनाने के लिए, सबसे पहले 1 कप अरहर दाल को धोकर कुकर में हल्दी और पानी डालकर 3-4 सीटी आने तक पका लें।

  • स्टेप 2: अब, सभी कटी हुई सब्जियों को एक पैन में पानी और थोड़ा नमक डालकर नरम होने तक पकाएं।

  • स्टेप 3: अब, इमली को 10 मिनट गुनगुने पानी में भिगोकर उसका रस निकाल लें।

  • स्टेप 4: अब पकी हुई दाल में सब्जियां, इमली का पानी और 2-3 चम्मच सांभर मसाला डालें। इसे 10 मिनट तक अच्छे से उबलने दें।

  • स्टेप 5: एक छोटे पैन में तेल गर्म करें। इसमें राई, जीरा, करी पत्ता, सूखी लाल मिर्च, हींग और मेथी दाना डालकर तड़का तैयार करें।

  • स्टेप 6: तैयार तड़के को सांभर में डालें और गरमा-गरम इडली, डोसा या चावल के साथ सर्व करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल