1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. वजन घटाने वालों के लिए ओट्स की ये रेसिपी है सबसे बेस्ट, लंबे समय तक पेट रहेगा भरा, जानें मिनटों में कैसे बनाएं?

वजन घटाने वालों के लिए ओट्स की ये रेसिपी है सबसे बेस्ट, लंबे समय तक पेट रहेगा भरा, जानें मिनटों में कैसे बनाएं?

How To Make Oats Upma : अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो ओट्स की ये शानदार रेसिपी ज़रूर बनाएं? चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाएं?

ओट्स उपमा रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH ओट्स उपमा रेसिपी

अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं और ऐसा नाश्ता ढूंढ रहे हैं जो हेल्दी होने के साथ पेट को लंबे समय तक भरा रखे, तो ओट्स उपमा आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर यह रेसिपी न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि जल्दी तैयार भी हो जाती है। सुबह के नाश्ते में ओट्स उपमा खाने से बार-बार भूख नहीं लगती और शरीर को अच्छी एनर्जी भी मिलती है। आइए जानते हैं मिनटों में बनने वाली टेस्टी और हेल्दी ओट्स उपमा की आसान रेसिपी।

ओट्स उपमा बनाने की विधि

2 कप ओट्स, तेल दो चम्मच, 1 छोटा चम्मच चना दाल, उड़द दाल 1 छोटा चम्मच, राई 1 छोटा चम्मच, जीरा 1 छोटा चम्मच, हींग आधा छोटा चम्मच, प्याज 1, हरी मिर्च 4, अदरक, कड़ी पत्ता, भुनी हुई मूंगफली, बीन्स 1 कप, गाजर 1, टमाटर 1, मटर आधा कप, हल्दी पाउडर आधा छोटा चम्मच, नींबू का रस, नमक स्वाद अनुसार, पानी

ओट्स उपमा बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: एक पैन में तेल लें। अब, इसमें चना दाल, उड़द दाल, राई और जीरा डालें। जब ये चटकने लगे तब उसमें अब हींग, कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च डालें।

  • दूसरा स्टेप: अब,  इसमें कटा हुआ अदरक और कड़ी पत्ता डालें। इन सभी सामग्री को मध्यम-धीमी आंच पर 30 सेकंड तक भूनें।

  • तीसरा स्टेप: इसके बाद कटी हुई बीन्स और गाजर डालें। फिर कटे हुए टमाटर और पके हुए मटर डालें। हल्दी पाउडर और नमक डालें, और अच्छी तरह मिलाएँ। कुछ सेकंड तक भूनें।

  • चौथा स्टेप:  अब ओट्स डालें और सभी सामग्री को जल्दी से मिला लें। ओट्स पकाने के लिए बीच-बीच में थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालें।थोड़ा और नमक डालें और सभी को अच्छी तरह मिला लें।

  • पांचवां स्टेप:  कड़ाही को ढक्कन से ढक दें और उपमा को 5 मिनट तक पकने दें। अंत में थोड़ा नींबू का रस छिड़कें, भुनी हुई मूंगफली और कटी हुई धनिया पत्ती डालें। आपका उपमा बनकर तैयार है। 

Latest Lifestyle News