एसिडिटी में लेमन ग्रास: लेमनग्रास जो कि एक हर्ब है स्किन और पेट से जुड़ी कई समस्याओं में काम कर सकता है। दरअसल, इस हर्ब की खास बात ये है कि ये एंटी बैक्टीरियल है, एंटी फंगल है और कई प्रकार के फ्लेवेनाइड्स से भरपूर है। ये तमाम गुण तो स्किन के लिहाज से सही है लेकिन, जब पेट की बात आती है तो इसका एक गुण खास प्रकार से काम करता है और वो है इसका एंटा एसिडिक (antacidic) गुण।
एसिडिटी में कैसे कारगर है लेमनग्रास-lemongrass for acid reflux
1. एसिडिक बाइल जूस को कम करता है
एसिडिटी में लेमनग्रास का इस्तेमाल इसलिए भी कारगर है क्योंकि ये एंटा एसिडिक है। पहले तो, ये एसिडिक बाइल जूस को बैलेंस करने में मददगार है जिससे एसिडिक पीएच कम होता है और एसिडिटी में कमी आती है।
Image Source : freepiklemongrass_benefits
2. अपच की समस्या में
अपच की वजह से एसिडिटी आपको और परेशान कर सकती है। जब आप लेमनग्रास लेते हैं तो ये इस अपच में कमी आती है और पेट का मेटाबोलिक रेट तेजी से बढ़ता है। इससे खाना जल्दी-जल्दी पचता है और एसिडिटी की समस्या नहीं होती है।
3. ड्यूरेटिक है
लेमनग्रास ड्यूरेटिक है जो कि पेशाब के रास्ते एसिडिटी को कम करने में मदद कर सकता है। ये लेमनग्रास शरीर में किडनी के काम काज में तेजी लाता है, जिससे पेशाब के जरिए वेस्ट प्रोडक्ट शरीर से बाहर जाते हैं और एसिडिटी की समस्या नहीं होती है।
एसिडिटी में कैसे लें लेमनग्रास- How to use lemongrass for acidity in hindi
एसिडिटी में आप लेमनग्रास को कई प्रकार से इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे आप इसकी चाय पी सकते हैं, इसका पानी पी सकते हैं और आप इसकी चटनी बना कर भी ले सकते हैं। कुछ नहीं तो लेमनग्रास को कूच कर इसका अर्क निकाल लें और इसका सेवन करें।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Lifestyle News