Tuesday, March 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सफेद बालों से परेशान लोग सुन लें Jawed Habib की ये बात, अपनाएं और बाल हो जाएंगे काले

सफेद बालों से परेशान लोग सुन लें Jawed Habib की ये बात, अपनाएं और बाल हो जाएंगे काले

Written By: Pallavi Kumari Published : May 15, 2023 08:20 am IST, Updated : May 15, 2023 08:23 am IST

Indigo powder for hair colour: इंडिगो पाउडर या नील के इस्तेमाल से आप अपने बालों को काला कर सकते हैं, आइए जानते हैं कैसे जावेद हबीब से।

indigo_powder_for_grey_hair- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK indigo_powder_for_grey_hair

Indigo powder for hair colour: आजकल लोग कम उम्र में ही सफेद बालों के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में लोग तरह-तरह के उपायों को अपनाते हैं जिससे उनके बाल काले नजर आएं। बालों को रंगने के एक ऐसे ही खास तरीके के बारे में फेमस हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब (Hair stylist Jawed Habib)ने बताया है। जावेद हबीब की मानें तो, आप अपने बालों को काला करने के लिए इंडिगो पाउडर यानी नील का इस्तेमाल (indigo powder for black hair) कर सकते हैं। कैसे, जानते हैं।

इंडिगो पाउडर से बाल काले कैसे करें- How to use indigo powder for grey hair in hindi

-एक कटोरी में मेंहदी पाउडर को चायपत्ती के पानी में मिलाकर भिगोकर रख दें। 

-मेहंदी के पेस्ट को साफ बालों पर लगाएं और 45 मिनट तक लगा रहने दें।
-पानी से अच्छी तरह धो लें, शैम्पू का प्रयोग न करें।
-बालों को धोने के बाद इसे सूखने दें
-एक महीन पेस्ट बनाने के लिए पानी में इंडिगो पाउडर मिलाएं
-बालों पर एक बार में जड़ों से सिरों तक इस पेस्ट को लगाएं। गहरा काला रंग पाने के लिए इसे 45 मिनट से 2 घंटे तक इसे रहने दें।
-शॉवर कैप पहनें और पानी से अच्छी तरह धो लें।
-अगले दिन अपने बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। 

काले बालों के लिए इंडिगो पाउडर के फायदे-Indigo powder benefits for hair

1. बालों को झड़ने से रोकता है

इंडिगो पाउडर बालों के झड़ने से रोकता है। इंडिगो पाउडर को तेल में मिलाकर स्कैल्प पर धीरे-धीरे मालिश करने से बालों के रोम मजबूत होते हैं और बालों का गिरना रुक जाता है।

indigo_powder
Image Source : FREEPIKindigo_powder

90% लोग डैंड्रफ होते ही करते हैं ये उपाय, फिर क्यों Jawed Habib ने इसे बताया बालों के लिए काल

2. काले बालों के लिए इंडिगो पाउडर 

इंडिगो पाउडर का रंग नेचुरल है और इससे आपके बालों की सेहत खराब नहीं होगी। इसके अलावा  ये आपके बालों को लंबे समय तक काला रखने में मदद करेगा और नुकसानदेह भी नहीं होगा। 

इस सब्जी को लगाकर glass skin की तरह चमेगा आपका चेहरा, नहीं दिखेगा दाग-धब्बों का नामोनिशान

3. डैंड्रफ को कम करने में मददगार

डैंड्रफ की समस्या को कम करने में इंडिगो पाउडर तेजी से काम करते हैं। ये पहले तो आपके स्कैल्प की सफाई करता है। ये गंदगी और तेल के कारण खराब हो रहे बालों में जान लाता है और फिर ये बालों में निकल रहे एक्सट्रा तेल को भी कम करने में मददगार है। तो, इन तमाम कारणों से आपको अपने बालों के लिए इंडिगो पाउडर का इस्तेमाल करना चाहिए।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए हैकिसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement