A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. डिनर में बना लें प्रोटीन से भरपूर हरी मूंग दाल की सब्जी, हेल्दी भी और टेस्टी भी, नोट करें विधि

डिनर में बना लें प्रोटीन से भरपूर हरी मूंग दाल की सब्जी, हेल्दी भी और टेस्टी भी, नोट करें विधि

हरी मूंग की दाल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है लेकिन क्या आपने साबुत हरी मूंग दाल की सब्जी खायी है? चलिए जानते हैं कैसे बनाएं यह स्वाद से भरपूर सब्जी रेसिपी

हरी मूंग दाल की सब्जी रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - @VIRAJ NAIK RECIPES हरी मूंग दाल की सब्जी रेसिपी

 

हरी मूंग की दाल तो आप खाते ही हैं लेकिन क्या अपने हरी मूंग की सब्जी का स्वाद चखा है। प्रोटीन और फाइबर से भरपूर यह दाल जब सब्जी की तरह बनाई जाती है तब इसका स्वाद खाने में बेहद लाजवाब लगता है। अच्छी बात यह है कि इसे बनाना भी बेहद आसान है। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं हरी मूंग दाल की सब्जी? 

मूंग दाल की सब्जी के लिए सामग्री:

  • दाल के लिए सामग्री: एक कप साबुत हरा मूंग, 2 टमाटर, हल्दी पाउडर, पानी 

  • तड़के के लिए सामग्री: लहसुन की एक पोटली, एक हरी मिर्च, नमक स्वाद अनुसार, तेल 2 चम्मच, राई आधा चम्मच, जीरा आधा चम्मच, हींग चुटकीभर, दो सूखी लाल मिर्च, आठ से दस करी पत्ता, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर आधा छोटा चम्मच, धनिया पाउडर एक चम्मच, जीरा पाउडर आधा छोटा चम्मच, आवश्यकतानुसार गर्म पानी, नींबू का रस आधा चम्मच, हरा धनिया एक मुट्ठी

मूंग दाल की सब्जी कैसे बनाएं?

  • प्रेशर कुकर में साबुत मूंग के साथ टमाटर, हल्दी और पानी डालकर ढक्कन बंद करें और मध्यम आंच पर 4-5 सीटी आने तक पकाएं। पकने के बाद, कुकर का प्रेशर निकलने दें। जब प्रेशर निकल जाए, तो ढक्कन खोलकर देखें। मूंग पूरी तरह से पक जानी चाहिए और टमाटर एकदम नरम हो जाने चाहिए। अब टमाटर के छिलके उतार लें और फिर अच्छी तरह से मैश कर दें।

  • अब, लहसुन, मोटे कटे हुए हरे मिर्च और एक चुटकी नमक डालें और इसे दरदरा कूट लें और एक तरफ रख दें। अब, कड़ाही में तेल डालें और फिर उसमें राई, जीरा, हींग, सूखी लाल मिर्च और करी पत्ता डालें और चटकने दें। अब इसमें बारीक कटे हुए लहसुन डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें, फिर दरदरा कूटा हुआ पेस्ट डालें और कुछ सेकंड तक चलाएं जब तक कि कच्ची महक चली न जाए।

  • अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और जीरा पाउडर डालें। हल्का सा चलाएं, फिर पकी हुई मूंग डालें और अच्छी तरह मिलाएं ताकि सब कुछ तड़के के साथ मिल जाए। गाढ़ापन ठीक करने के लिए गर्म पानी डालें। अब धीमी आंच पर थोड़ा उबलने दें।

  • चखकर एक बार नमक ठीक कर लें। खट्टे स्वाद के नींबू का रस डालें, अच्छी तरह मिलाएं और फिर से चखें। आखिर में ताज़ा धनिया डालें और अच्छी तरह मिलाएं। लहसुन के स्वाद वाली, मूंग की लाजवाब सब्जी बनकर तैयार है। इसे चावल के साथ गरमा-गरम परोसें।

Latest Lifestyle News