1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. डिनर में बना लें ब्रोकली चीज़ पराठा, मांग मांग कर खाएंगे बच्चे, नोट करें विधि

डिनर में बना लें ब्रोकली चीज़ पराठा, मांग मांग कर खाएंगे बच्चे, नोट करें विधि

क्या आपने ब्रोकली का पराठा खाया है? यह स्वाद में बेहद टेस्टी लगता है। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं यह हेल्दी पराठा रेसिपी

ब्रोकली का पराठा- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - KABITA'S KITCHEN ब्रोकली का पराठा

अगर आप डिनर में कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाने का सोच रहे हैं तो ब्रोकली चीज़ पराठा आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। खासकर आपके बच्चों के लिए जो जल्दी हेल्दी चीजें खाना पसंद नहीं करते हैं। ब्रोकली चीज़ पराठा में ब्रोकली की न्यूट्रिशन और चीज़ का स्वाद दोनों मिलते हैं, जिससे बच्चे भी इसे बड़े चाव से खाते हैं। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं यह पराठा रेसिपी

ब्रोकली चीज़ पराठा बनाने के लिए सामग्री:

 

कप गेहूं का आटा, 1 कप बारीक कटी या कद्दूकस की हुई ब्रोकली, आधा कप ग्रेटेड चीज़, 1 बारीक कटा प्याज, 1 हरी मिर्च बारीक कटी, आधा टीस्पून अजवाइन, आधा टीस्पून काली मिर्च पाउडर, एक चम्मच चिली फ्लैक्स, एक चम्मच ऑर्गेनों, नमक स्वादानुसार, घी या तेल सेंकने के लिए

ब्रोकली चीज़ पराठा बनाने की विधि:

  • पहला स्टेप: ब्रोकली चीज़ पराठा बनाने के लिए सबसे पहले गेंहूं का आटा गूंथ लें और उसे सेट होने के लिए रख दें। अब उसके बाद ब्रोकली को धोकर पांच से दस मिनट तक उबाल लें। उसे उबालने के बाद बारीक काट लें या ग्रेट कर लें।

  • दूसरा स्टेप: अब, एक बाउल में ब्रोकली, चीज़, बार्क कटा प्याज, बारीक कटा हरी मिर्च, अजवाइन, चिली फ्लैक्स, ऑर्गेनों, काली मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। आपका भरावन बनकर तैयार है

  • तीसरा स्टेप: अब, गेहूं के आटे की लोई बनाकर उसमें तैयार स्टफिंग भरें। स्टफिंग भरते समय इस बात का ध्यान रखें कि लोई गहरी और मोटी होनी चाहिए और स्टफिंग हमेशा थोड़ा क ही भरें। ताकि बेलते समय वह बाहर न निकलें।अब लोई को हल्के हाथों से बेलकर पराठे का आकार दें।

  • चौथा स्टेप: अब गैस ऑन कर तवा गर्म करें और पराठे को दोनों तरफ से घी या तेल लगाकर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंक लें। आपकी गर्मागर्म ब्रोकली चीज़ पराठा को दही, सॉस या चटनी के साथ सर्व करें

ब्रोकली पराठा खाने के फायदे:

ब्रोकली के पराठे स्वाद और सेहत का एक बेहतरीन संगम हैं। यह फाइबर, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। यह पराठे पाचन को सुधारने, वजन को नियंत्रित रखने, इम्युनिटी बढ़ाने और हड्डियों को मजबूत करने में अत्यधिक फायदेमंद हैं।

Latest Lifestyle News