1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. शाम के नाश्ते में बना लें चीजी पनीर ब्रेड पॉकेट्स, हर कोई पूछेगा रेसिपी, नोट करें विधि

शाम के नाश्ते में बना लें चीजी पनीर ब्रेड पॉकेट्स, हर कोई पूछेगा रेसिपी, नोट करें विधि

चीजी पनीर ब्रेड पॉकेट्स को आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं और एक बार खाने के बाद हर कोई आपसे इसकी रेसिपी जरूर पूछेगा।

चीजी पनीर ब्रेड पॉकेट्स - India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - @SUMI'S COOKING CORNER चीजी पनीर ब्रेड पॉकेट्स

शाम की चाय के साथ अगर ऐसा स्नैक खाने का मन कर रहा है जो झटपट बन जाए और टेस्टी भी हो तो चीजी पनीर ब्रेड पॉकेट्स ट्राई कर सकते हैं। बाहर से क्रिस्पी और अंदर से चीज़ी यह स्नैक बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा। इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है। चलिए नोट कर लें रेसिपी

पनीर ब्रेड पॉकेट्स के लिए सामग्री:

पनीर 250 ग्राम, हरी मिर्च  3, हरे प्याज़ के पत्ते आधा कप, साबुत काली मिर्च आधा छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार, पीसी हुई चीनी 1 छोटा चम्मच, लहसु 5-6 कलियां, दही 2 बड़ा चम्मच, मेयोनेज़3 बड़ा चम्मच, नींबू का रस  1 बड़ा चम्मच, ब्रेड स्लाइस

पनीर ब्रेड पॉकेट्स बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: पनीर ब्रेड पॉकेट्स के लिए सस्बे पहले उसकी फिलिंग बना लें। आधे पनीर को एक बड़े बाउल में कद्दूकस कर लें और बाकी पनीर को हाथों से मोटा-मोटा तोड़कर डाल दें। इसके बाद चीज़ को कद्दूकस करके डालें और फिलिंग की बाकी चीज़ों जैसे- हरी मिर्च, हरे प्याज़ के पत्ते, काली मिर्च, नमक - स्वादानुसार, लहसुन, दही डालें और फिर अच्छी तरह मिला लें। आपकी ब्रेड पॉकेट्स की फिलिंग तैयार है।

  • दूसरा स्टेप: अब, ब्रेड पॉकेट बनाने के लिए 2 ब्रेड स्लाइस लें और उन्हें बेलन से पूरी तरह चपटा कर लें। ब्रेड पर थोड़ा पानी छिड़कें, ऐसा करने से ब्रेड ज़्यादा तेल नहीं सोखेगी। इसके बाद ब्रेड के बीच में एक चम्मच फिलिंग रखें और उसके ऊपर दूसरी ब्रेड स्लाइस रख दें।

  • तीसरा स्टेप: अब गिलास, कटोरे या गोल कटर का इस्तेमाल करके ब्रेड और फिलिंग वाले हिस्से को काट लें। ब्रेड के किनारों और बचे हुए टुकड़ों का इस्तेमाल ब्रेडक्रंब बनाने के लिए किया जा सकता है। इसके बाद कांटे की मदद से पॉकेट के किनारों को सील कर दें। इसी तरह सभी ब्रेड पॉकेट्स तैयार कर लें।

  • चौथा स्टेप: एक गहरे पैन में तेल को गर्म करें। फिर पॉकेट्स को सावधानी से गर्म तेल में डालें और हल्का सुनहरा होने तक तलें। तलने के बाद उन्हें छलनी में निकाल लें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए। आपके चीज़ी पनीर ब्रेड पॉकेट्स तैयार हैं। इन्हें केचप और मेयोनेज़ के साथ गरमा-गरम परोसें। अगर, आपको भी चाय का स्वाद पसंद है तो नोट कर लीजिए इसकी यह रेसिपी।

Latest Lifestyle News