अगर आपको शाम के समय पास्ता खाने का मन कर रहा है तो आप ब्रोकली से बना क्रीमी पास्ता रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। ख़ास बात यह है कि इसे बनाना भी काफी आसान है और कम समय में तैयार किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं घर पर टेस्टी क्रीमी ब्रोकली पास्ता बनाने की रेसिपी।
ब्रोकली क्रीमी पास्ता बनाने के लिए सामग्री
-
ब्रोकली प्यूरी के लिए सामग्री: पानी ज़रूरत के अनुसार, नमक एक चुटकी, ब्रोकली 200 ग्राम, बादाम 15, लहसुन 2-3 कलियां
-
पास्ता के लिए सामग्री , पास्ता 200 ग्राम, स्वीट कॉर्न आधा कप, तेल 1 छोटा चम्मच, नमक एक चुटकी, तेल 1 छोटा चम्मच
-
तड़का के लिए सामग्री: ऑलिव ऑयल 1 छोटा चम्मच, मशरूम 1/3 कप, लाल शिमला मिर्च 1, ऑलिव ऑयल 1 छोटा चम्मच, लहसुन 1 बड़ा चम्मच, रेड चिली फ्लेक्स 1 छोटा चम्मच, ऑरेगेनो 1 छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार, काली मिर्च पाउडर एक चुटकी
ब्रोकली क्रीमी पास्ता बनाने का तरीका
-
पहला स्टेप: एक बड़े बर्तन में पानी उबालें और उसमें एक चुटकी नमक डालें। उसके बाद उसमें ब्रोकली, बादाम और लहसुन डालें। ब्रोकली के नरम होने तक उबालें, फिर इसे मिक्सर ग्राइंडर जार में डालें और बारीक प्यूरी बनने तक पीस लें। आपकी ब्रोकली प्यूरी तैयार है। जिस पानी में ब्रोकली उबाला था, उसी पानी में पास्ता, स्वीट कॉर्न, तेल और थोड़ा और नमक डालें और जब पास्ता उबल जाए तब गैस बंद कर दें। ऊपर से थोड़ा तेल डालकर मिलाएं ताकि पास्ता आपस में चिपके नहीं।
-
दूसरा स्टेप: सॉस बनाने के लिए, एक गर्म पैन में ऑयल डालें और इसके बाद मशरूम और शिमला मिर्च डालें, तेज़ आंच पर एक मिनट तक टॉस करें और एक बाउल में निकाल लें। उसी पैन में थोड़ा और तेल, लहसुन, ओरिगैनो और चिली फ्लेक्स डालें, अच्छी तरह मिलाएं और लहसुन को 30 सेकंड तक पकाएं।
-
तीसरा स्टेप : उसके बाद, बनाकर रखा हुआ ब्रोकली प्यूरी छानकर अब इसी पैन में डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद नमक और काली मिर्च पाउडर डालें और 1-2 मिनट तक पकाएं। उसके बाद उबला हुआ पास्ता और कॉर्न डालें, अच्छी तरह मिलाएं। कंसिस्टेंसी ठीक करने के लिए पास्ता वाला पानी डालें और 1-2 मिनट और पकाएं। आपका स्वादिष्ट और ब्रोकली पास्ता तैयार है। इसके अलावा आप शाम के नाश्ते के लिए घर पर ही रेड सॉस पास्ता भी बना सकते हैं।
Latest Lifestyle News