अगर आपको शाम के नाश्ते में पास्ता खाने का मन कर रहा है तो उसके लिए आपको रेस्टोरेंट जाने की ज़रूरत नहीं है। आज, हम आपके लिए पास्ता की एक बेहतरीन रेसिपी लेकर आए हैं। आज हम आपको रेड सॉस पास्ता बनाने की सबसे आसान विधि बताएंगे। इस विधि से अगर आप पास्ता बनाते हैं तो यकीनन इसका स्वाद लाजवाब होगा। तो, चलिए जानते हैं कैसे बनाएं रेड सॉस पास्ता?
रेड सॉस पास्ता के लिए सामग्री: Ingredients for Red Sauce Pasta:
1 चम्मच तेल, 3-4 टमाटर, 1 लाल शिमला मिर्च, 7-8 लहसुन की कलियाँ, 1/2 चम्मच नमक, 1 बड़ा चम्मच पानी, 100 ग्राम पनीर, 1 चम्मच पेरी पेरी मसाला, 1/2 चम्मच नमक, 2-3 बर्फ के टुकड़े
रेड सॉस पास्ता कैसे बनाएं? How to make Red Sauce Pasta
-
पहला स्टेप: सबसे पहले गैस ऑन करें और उसपर एक पैन रखें और उसमें 1 चम्मच तेल, 3-4 टमाटर, 1 लाल शिमला मिर्च, 7-8 लहसुन की कलियाँ, 1/2 चम्मच नमक डालें। मीडियम फ्लेम पर इन्हें पकने दें। टमाटर के नरम होने छिलका आसानी से निकालें। जब ये पक जाए तब गैस पर एक बड़े बर्तन में पाने डालें और उसमें आधा चम्मच तेल और फिर पास्ता डालें। इसे तब तक उबालें जब तक वो सॉफ्ट न बन जाए।
-
दूसरा स्टेप: अब एक मिक्सी जार लें और उसमें भुने हुए सभी सामग्रियों के साथ 100 ग्राम पनीर, 1 चम्मच पेरी पेरी मसाला, 1/2 चम्मच नमक, 2-3 बर्फ के टुकड़े को डालें और एकदम बारीक पीस लें। अब टमाटर के इस पेस्ट को एक बड़े बर्तन में डालें और ऊपर से कुछ ऑरगैनो डालें।
-
तीसरा स्टेप: अब इस पेस्ट में उबला हुआ पास्ता डालें और उसमें अच्छी तरह से मिलाएं। अब गैस पर इसे 2 से 3 मिनट के लिए पकाएं। पास्ता की कंसिस्टेंसी अपने हिसाब से चेक कर लें। आपका टोमैटो पास्ता बनाकर तैयार है और इसका लुत्फ़ उठायें।