1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. घर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर मूंगफली की चटनी, बेहद आसान है इस हेल्दी डिश की रेसिपी

घर पर बनाएं प्रोटीन से भरपूर मूंगफली की चटनी, बेहद आसान है इस हेल्दी डिश की रेसिपी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : May 28, 2025 08:01 am IST,  Updated : May 28, 2025 08:01 am IST

मूंगफली की चटनी में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। आइए इस हेल्दी डिश को बनाने के तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

मूंगफली की चटनी- India TV Hindi
मूंगफली की चटनी Image Source : SOCIAL

भारत में लोग अलग-अलग तरह की चटनी खाना पसंद करते हैं। किसी को हरे धनिए की चटनी अच्छी लगती है, तो किसी को पुदीने की चटनी, तो किसी को मूंगफली की चटनी। अगर आपको भी बिना चटनी के खाना फीका-फीका लगता है, तो आपको भी पोषक तत्वों से भरपूर मूंगफली की चटनी की बेहद आसान रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

पहला स्टेप- सबसे पहले एक कप कच्ची मूंगफली को धीमी आंच पर अच्छी तरह से भून लीजिए। अब भुनी हुई मूंगफली के छिलके हटा दीजिए।

दूसरा स्टेप- अब आपको एक मिक्सर में भुनी-छिली मूंगफली, 2 लहसुन की कलियां, एक हरी मिर्च, एक छोटी स्पून इमली का पेस्ट, हाफ इंच गुड़ का टुकड़ा और नमक निकाल लीजिए।

तीसरा स्टेप- इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी एड करते हुए इस मिक्सचर को पीसते रहें। ये मिक्सचर न तो ज्यादा पतला होना चाहिए और न ही ज्यादा गाढ़ा।

चौथा स्टेप- एक पैन में एक छोटी स्पून तेल डालकर गर्म कर लीजिए। अब इसमें हाफ छोटी स्पून राई एड कर इसे चटकने दीजिए।

पांचवां स्टेप- अब इसी पैन में 6 करी पत्ते और चुटकी भर हींग एड कर कुछ सेकेंड के लिए भून लीजिए।

छठा स्टेप- आखिर में इस तड़के को मूंगफली के पेस्ट में अच्छी तरह से मिला लीजिए। आपकी मूंगफली की चटनी सर्व करने के लिए तैयार है।

आप मूंगफली की चटनी को न केवल इडली और डोसे के साथ बल्कि दाल-चावल और रोटी के साथ भी सर्व कर सकते हैं। मूंगफली की चटनी आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकती है। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लिमिट में रहकर ही मूंगफली की चटनी का सेवन करना चाहिए वरना आपकी सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर भी पड़ सकता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल