अगर आप शाम के समय कुरकुरा और क्रंची स्नैक्स ट्राई करना चाहते हैं तो अनियन रिंग आपके लिए एक परफेक्ट रेसिपी है। बता दें अनियन रिंग बनाते समय प्याज को गोल गोल काटकर बनाया जाता है। इसे बनाना बेहद आसान है। शाम की कड़क चाय के साथ इसका स्वाद बेहद लाजवाब लगता है। तो, चलिए जानते हैं कैसे बनाएं अनियन रिंग्स?
अनियन रिंग्स के लिए सामग्री
तीन बड़े प्याज, मैदा 1 कप, कॉर्नफ़्लोर 1/3 कप, स्वादानुसार नमक, एक चुटकी काली मिर्च पाउडर, लहसुन पाउडर 1 छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर 2 छोटे चम्मच, बेकिंग पाउडर ½ छोटा चम्मच, ज़रूरत के हिसाब से ठंडा पानी, तेल 1 बड़ा चम्मच, रिंग्स पर लगाने के लिए मैदा, ब्रेडक्रंब्स में मिलाने के लिए नमक और काली मिर्च, तलने के लिए तेल
अनियन रिंग्स बनाने का तरीका?
-
अनियन रिंग्स बनाने के लिए प्याज़ को छीलकर मोटे टुकड़ों में काट लें और रिंग्स पाने के लिए प्याज़ की परतों को अलग-अलग कर लें। प्याज़ की हर परत के अंदर एक बहुत पतली झिल्ली होती है, उसे हटाने की कोशिश करें। इससे सतह थोड़ी खुरदरी हो जाएगी और बैटर आसानी से चिपक जाएगा।
-
अब, बैटर बनाने के लिए, एक मिक्सिंग बाउल लें और उसमें मैदा, कॉर्नफ़्लोर, नमक, काली मिर्च पाउडर, लहसुन पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। फिर पानी डालकर अच्छी तरह फेंटें। पानी इतना डालें कि बैटर न ज़्यादा गाढ़ा हो और न ही पतला और उसमें कोई गांठ न रहे।
-
एक बाउल में थोड़ा मैदा लें ताकि रिंग्स पर कोट किया जा सके। दूसरे बाउल में ब्रेडक्रंब्स डालें, उसमें नमक और काली मिर्च मिलाकर मिक्स करें, और बैटर वाला बाउल भी पास में रख लें।
-
अब, सबसे पहले रिंग्स को सूखे मैदे से कोट करें, फिर बैटर वाले बाउल में डालकर अच्छी तरह कोट करें और ब्रेडक्रंब्स से अच्छी तरह कोट करें। ध्यान रखें कि क्रंब्स लगाते समय दबाएं नहीं।
-
तलने के लिए एक कड़ाही में तेल गरम करें, और फिर कोट किए हुए अनियन रिंग्स को मीडियम आंच पर सुनहरा होने तक डीप फ्राई करें। आपके कुरकुरे अनियन रिंग्स तैयार हैं। अब इसे चटनी या मियोनिज के साथ गरमा-गरम परोसें।
Latest Lifestyle News