1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. कड़क चाय बनाने का सही तरीका क्या है, कितनी होनी चाहिए चाय पत्ती, पानी और दूध की मात्रा, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

कड़क चाय बनाने का सही तरीका क्या है, कितनी होनी चाहिए चाय पत्ती, पानी और दूध की मात्रा, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Apr 21, 2026 06:30 am IST,  Updated : Apr 21, 2026 06:30 am IST

Kadak Chai Ki Recipe: भारत में लोग कड़क चाय के दीवाने हैं। चाय में दूध, चाय पत्ती, चीनी और अदरक की सही मात्रा क्या होनी चाहिए। फटाफट नोट कर लें परफेक्ट चाय बनाने की रेसिपी।

कड़क चाय की रेसिपी- India TV Hindi
कड़क चाय की रेसिपी Image Source : INDIA TV

ऑफिस के बाद घर पहुंचने पर 1 कप कड़क चाय मिल जाए को दिन भर की थकान दूर हो जाती है। वैसे चाय का सबका अपना अलग स्वाद होता है, लेकिन ज्यादातर लोग कड़क चाय पीने के शौकीन होते हैं। नुक्कड़, टपरी और ढाबे पर मिलने वाली चाय एकदम कड़क होती है। आप चाहें तो ऐसी चाय घर पर भी बना सकते हैं। अगर आपको चाय बनाना नहीं आता या आपकी चाय ज्यादा अच्छी नहीं बनती है, तो हम आपको परफेक्ट चाय बनाने की रेसिपी बता रहे हैं। जानिए कड़क चाय बनाने के लिए चाय पत्ती, चीनी, दूध, पानी और अदरक कब कितनी मात्रा में डालनी चाहिए?

कड़क चाय की रेसिपी

पहला स्टेप- अगर आप 2 कप कड़क चाय बनाना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले पैन में करीब 1 कप और आधा कप यानि डेढ़ कप पानी उबलने के लिए रख दें। जब पानी में 1 उबाल आ जाए तो इसमें 2 टीस्पून चाय पत्ती डाल दें। अब अदरक या चाय का मसाला डाल दें। वैसे अदरक का स्वाद चाय में ज्यादा अच्छा लगता है। करीब 1 इंच अदरक का टुकड़ा कूटकर या कद्दूकस करके डाल दें।

दूसरा स्टेप- चाय की पत्ती, पानी और अदरक को 2-3 उबाल आने तक पकाएं। अब इसमें 1 कप भरकर दूध डाल दें। दूध डालकर चाय में 1 उबाल आने दें। अब चाय तो 2-3 मिनट के लिए एकदम धीमी आंच पर पकाएं। अब डेढ़ टीस्पून चीनी डालकर चाय में 2 उबाल और लगाएं। एकदम परफेक्ट कड़क चाय बनकर तैयार है। इसे छानकर गर्मागरम चाय पीएं।

 ढाबे जैसी चाय कैसे बनाएं

ढाबे पर बनी चाय का अपना अलग ही स्वाद होता है। वो लोग दूध और पानी को मिलाकर पहले ही उबाल लेते हैं। इसके बाद जितने कप चाय बनानी है उतना पानी वाला दूध डालते हैं। इसमें चाय की पत्ती, चीनी डालकर उबालते हैं। चाय में उबाल आने पर अदरक या चाय का मसाला डालते हैं। हाई फ्लेम पर चाय को 3-4 उबाल आने तक पकाते हैं और मिनटों में चाय बनकर तैयार हो जाती है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल