अगर शाम के समय आपको कुछ क्रिस्पी और स्पाइसी स्नैक्स खाने का मन कर रहा है तो हम आपके लिए सोया बॉल्स की बेहतरीन रेसिपी लेकर आए हैं। उबले हुए सोया चंक्स और आलू से बने ये सोया बॉल्स बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम होते हैं। ख़ास बात यह है कि यह एक हाई-प्रोटीन स्नैक रेसिपी है, जो सेहत के लिए भी फायदेमंद है। तो, चलिए जानते हैं कैसे बनाएं यह सोया बॉल्स की स्नैक्स रेसिपी?
सोया बॉल्स के लिए सामग्री
-
सोया बॉल्स के लिए सामग्री: एक कप सोया चंक्स (उबले हुए और दरदरे पिसे हुए), दो उबले हुए आलू, एक प्याज, दो हरी मिर्च, एक मुट्ठी हरा धनिया, नमक स्वाद अनुसार, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच मसाला पाउडर, तीन बड़े चम्मच कॉर्न फ्लोर, एक बॉल में ब्रेडक्रंब्स, डीप फ्राई करने के लिए तेल
-
स्लरी के लिए सामग्री: एक चम्मच कॉर्न फ्लोर, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, पानी
सोया बॉल्स बनाने की विधि
-
पहला स्टेप: सोया बॉल्स बनाने के लिए सबसे पहले सोयाबीन को पानी में अच्छी तरह से उबाल लें। अब उसके बाद, उबले हुए सोया चंक्स को मिक्सी जार में दरदरा पीस लें और एक बड़े बाउल में निकाल कर रख दें।
-
दूसरा स्टेप: अब, इसमें उबला हुआ आलू, बारीक कटा प्याज, बारीक कटी हरी मिर्च, बारीक कटा हरा धनिया, नमक, लाल मिर्च पाउडर, मसाला पाउडर, कॉर्न फ्लोर और थोड़ा पानी मिलाएं। अच्छी तरह मिक्स करें। अब इसके इसके छोटे-छोटे बॉल्स बना लें।
-
तीसरा स्टेप: अब घोल तैयार करें। एक बाउल में कॉर्न फ्लोर, नमक और लाल मिर्च पाउडर मिलाकर स्लरी तैयार करें। अब सभी बॉल्स को घोल में डुबोएं और फिर ब्रेडक्रंब्स से अच्छी तरह से कोट करें।
-
चौथा स्टेप: अब, गैस ऑन कर उसपर कड़ाही रखें और तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तब उसमें बॉल्स डालें। अब सुनहरा और क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई करें। इस बता का ध्यान रखें कि गैस की आंच मीडियम होनी चाहिए ताकि सोया अच्छी तरह से अंदर से पक जाए।
-
पांचवां स्टेप: जब ये डीप फ्राई हो जाए तो एक प्लेट में निकालकर मेयोनीज के साथ सर्व करें।
Latest Lifestyle News