1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सुबह नाश्ते में बना लें पनीर भुर्जी सैंडविच, हेल्दी भी टेस्टी भी, नोट करें रेसिपी

सुबह नाश्ते में बना लें पनीर भुर्जी सैंडविच, हेल्दी भी टेस्टी भी, नोट करें रेसिपी

पनीर भुर्जी सैंडविच एक हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट ऑप्शन है, जो प्रोटीन से भरपूर होने के साथ जल्दी तैयार हो जाता है। चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाएं?

पनीर भुर्जी सैंडविच- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - @YOURFOODLAB पनीर भुर्जी सैंडविच

अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ हेल्दी और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो पनीर भुर्जी सैंडविच एक शानदार विकल्प है। प्रोटीन से भरपूर यह रेसिपी स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ जल्दी भी बन जाती है। मसालेदार पनीर भुर्जी और क्रिस्पी ब्रेड का कॉम्बिनेशन बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने की आसान रेसिपी।

पनीर भुर्जी के लिए सामग्री

2 बड़े चम्मच बटर, बेसन 1 छोटा चम्मच, प्याज़ 2 मध्यम आकार के, टमाटर 2 मध्यम आकार के, हरी मिर्च 2, अदरक1 छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार, हल्दी पाउडर आधा छोटा चम्मच, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर आधा छोटा चम्मच, गरम मसाला आधा छोटा चम्मच, गरम पानी: थोड़ा सा, पनीर: 250 ग्राम, नमक, कसूरी मेथी का पाउडर एक चुटकी, काली मिर्च एक चुटकी, हरा धनिया एक मुट्ठी

पनीर भुर्जी बनाने की विधि

  • एक पैन को तेज़ आँच पर रखें, उसमें मक्खन और तेल डालें और गर्म होने दें। बेसन डालें और लगातार चलाते हुए धीमी आँच पर सुनहरा भूरा होने तक भूनें।

  • इसके बाद, अब इसमें प्याज़, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक और नमक डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और तेज़ आँच पर 2-3 मिनट तक पकाएँ। आँच धीमी करें और सारे पिसे हुए मसाले और थोड़ा सा गरम पानी डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और 1-2 मिनट तक पकाएँ

  • पनीर को हाथों से मैश करें और पैन में डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और 3-4 मिनट तक पकाएँ, फिर नमक डालें। आखिर में, भुनी कसूरी मेथी का पाउडर, काली मिर्च और हरा धनिया डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और आपकी स्वादिष्ट पनीर भुर्जी तैयार है।

  • अब ब्रेड पर बटर लगाएं और उसपर पनीर भुर्जी अच्छी तरह से डालें। ऊपर चीज़ ग्रेट करें और फिर ऊपर दूसरा ब्रेड रखें। अब सैंडविच मेकर में इसे टोस्ट करें। अगर सैंडविच मेकर नहीं है तो आप इसे पैन पर रखकर भी टसट कर सकते हैं। आपकी पनीर भुर्जी बनकर तैयार है।

Latest Lifestyle News