1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. भुने चने और ओट्स से बनाएं हेल्दी चॉकलेट, 1 प्रोटीन बार खाने से नहीं लगेगी भूख, आसान है रेसिपी

भुने चने और ओट्स से बनाएं हेल्दी चॉकलेट, 1 प्रोटीन बार खाने से नहीं लगेगी भूख, आसान है रेसिपी

भूख लगने पर कुछ मीठा और हेल्दी खाने का मन है तो चना प्रोटीन बार बनाकर खा सकते हैं। इसे बनाना बहुत आसान है। चना चॉकलेट बार को बच्चे भी स्वाद लेकर खाएंगे और इससे शरीर को एनर्जी, ताकत और प्रोटीन मिलेगा।

चना सत्तू चॉकलेट बार - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV चना सत्तू चॉकलेट बार

अगर कुछ मीठा खाने की क्रेविंग होती है तो भुने चने और ओट्स से हेल्दी चॉकलेट बना सकते हैं। इससे शरीर में प्रोटीन और फाइबर की कमी पूरी होगी। भूख लगने पर अगर आप 1-2 प्रोटीन बार खा लेंगे तो शरीर को तुरंत एनर्जी मिलेगी। इस प्रोटीन बार को बनाना भी आसान है। इसकी रेसिपी भी आसान है। 

भुने चने और ओट्स से बनाएं हेल्दी चॉकलेट

पहला स्टेप- सबसे पहले आप भुने हुए चनों को हल्का-हल्का सा मसलकर थोड़ा-थोड़ा छिलका हटा लें। आप चाहें तो चना को हल्का ड्राई रोस्ट कर लें। इससे चने में मौजूद हल्की फुल्की नमी निकल जाएगी और छिलका भी आसानी से हट जाएगा।

दूसरा स्टेप- अब इसी पैन में थोड़े से ओट्स को भी ड्राई रोस्ट करके बाउल में निकाल लें। इसके साथ में थोड़े से ड्राई फ्रूट्स को भी रोस्ट कर लेना जैसे कि बादाम,काजू,अखरोट और पंपकिन सीड्स, फ्लेक्स सीड्स, सनफ्लावर सीड्स और थोड़े सफेद तिल डालकर भून लें। 

तीसरा स्टेप- अब सारी चीजों को हल्का ठंडा होने के लिए रख दें और अब थोड़े डेट्स यानि खजूर लें और बीज अलग कर दें। अब ग्राइंडर में सबसे पहले सारे ड्राई फ्रूट्स वाले मिक्सचर को ग्राइंड करके इसका पाउडर बना लें। अब पाउडर को निकाल लें। 

चौथा स्टेप- इसी ग्राइंडर में डेट्स को भी ग्राइंड कर लें। आप थोड़ा पानी डालकर भी खजूर को पीस सकते हैं। अब पिसे हुए मिक्स को भी खजूर वाले जार में डालें। इसमें चॉकलेट फ्लेवर के लिए कोको कोको पाउडर डालें। अब थोड़ा देसी घी बाइंडिंग के लिए और दूध डाल सारी चीजों को अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें।

पांचवां स्टेप- इस मिक्सचर को किसी भी ट्रे या फिर केक टिन में सेट करें। अब इसमें थोड़ा और चॉकलेटी फ्लेवर देने के लिए एक बड़ी डार्क चॉकलेट को 1 चम्मच ऑयल डालकर पिघला लें। अब पिघली चॉकलेट को सेट किए बैटर के ऊपर फैला दें।

आखिरी स्टेप- सेट किए मोल्ड को थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रखें और जब चॉकलेट जम जाए तो इसे फ्रिज से निकालकर बर्फी या बार किसी भी शेप में काट लें। ह यहां एनर्जी बार की शेप में कट कर रहे हैं। आप इन्हें पसंदीदा शेप दे सकते हैं। जब मीठा खाने का मन हो, कुछ तुरंत एनर्जी से भरपूर खाना हो या कभी तेज भूख लगी हो तो ये 1 बार खा लें। इससे आपके शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलेगी और आपको इसे खाकर भरपूर स्वाद भी मिलेगा।

Latest Lifestyle News