1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. शाम को झटपट बना लें लौकी की टेस्टी स्नैक्स रेसिपी, बच्चे बूढ़े सबको खूब आएगी पंसद, नोट करें विधि

शाम को झटपट बना लें लौकी की टेस्टी स्नैक्स रेसिपी, बच्चे बूढ़े सबको खूब आएगी पंसद, नोट करें विधि

शाम के समय चाय के साथ कुछ हेल्दी स्नैक्स रेसिपी खाने का मन कर रहा है तो आप लौकी की यह टेस्टी रेसिपी ट्राई कर सकते हैं।

लौकी स्नैक्स रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - @KAVITASKITCHEN लौकी स्नैक्स रेसिपी

अगर शाम के नाश्ते में आपको कुछ हेल्दी और टेस्टी खाने का मन कर रहा है तो आप लौकी की ये शानदार स्नैक्स रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। यह स्वाद में बेहद लाजवाब लगती है। इस रेसिपी की ख़ास बात यह है कि यह बच्चों और बुजुर्गों को भी खूब पसंद आएगी। यू ट्यूब चैनल Kabita's Kitchen की कविता सिंह बता रही हैं इसकी आसान रेसिपी।

लौकी का उत्तपम बनाने के लिए सामग्री:

सूजी 1 कप, कद्दूकस की हुई लौकी 1 कप, पानी 3/4 कप, दही आधा कप, प्याज़ आधा कप, शिमला मिर्च आधा कप, हरी मिर्च 2 बड़े चम्मच, करी पत्ता 1 बड़ा चम्मच, राई 1 छोटा चम्मच, बेकिंग सोडा 1/8 छोटा चम्मच, शैलो फ्राई के लिए तेल, नमक स्वादानुसार

लौकी का उत्तपम बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: लौकी का अप्पम बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में 1 कप सूजी और आधा कप दही डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब आप इसमें 3/4 कप पानी मिलाएं और एक स्मूथ बैटर बनाएं। इसे पंद्रह मिनट के लिए सेट होने के लिए रख दें।

  • दूसरा स्टेप: अब लौकी को पानी से धोकर उसका छिलका निकालें और फिर उसे अच्छी तरह से ग्रेट करें। ग्रेट की हुई लौकी 1 कप होनी चाहिए। अब इस लौकी को दही और साउजी के मिश्रण में डालें। इसके साथ इसमें बारीक कटा प्याज, बारीक कटा शिमला मिर्च, हरी मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अगर आपको फ्लफी ुतप्पम चहिये तो आप इसमें आधा चम्मच इनो या बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें। अब इसे दस मिनट के लिए सेट होने के लिए रख दें। 

  • तीसरा स्टेप: अब गैस ऑन कर मोल्ड में हल्का तेल लगाकर उत्तपम बैटर डालें। अब इसे दस मिनट तक मीडियम आंच पर पकाएं। इस बात का ध्यान रखें कि इसे दोनों साइड से पकाना है। दस मिनट के अंदर इसे दोनों साइड से बदल लें। जब ये पक जाए तो पैन पर से उतार दें। 

  • चौथा स्टेप: अब एक करछी में तेल के सतह करी पत्ता, राई डालें और चटकने दें। जब ये चटकने लेग तब उसे उत्तमप के ऊपर डालें। आपका उत्तपम बनकर तैयार है। अब उत्तपम को आप हरी धनिया और लहसुन की चटनी के साथ गर्म गर्म सर्वं करें।

Latest Lifestyle News