1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. नाश्ते में बनाकर खाएं मखाना भेल, मिलेगा चटपटा और मजेदार स्वाद, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

नाश्ते में बनाकर खाएं मखाना भेल, मिलेगा चटपटा और मजेदार स्वाद, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

ब्रेकफास्ट में कुछ चटपटा और मजेदार खाने का मन है तो मखाना भेल बनाकर खा सकते हैं। मखाना भेल स्वादिष्ट और हेल्दी ऑप्शन है, जिसे खाने से आपका पेट भी भर जाएगा और शरीर को कई फायदे भी मिलेंगे। फटाफट नोट कर लें मखाना भेल की रेसिपी।

मखाना भेल रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV मखाना भेल रेसिपी

नाश्ते में हेल्दी और कुछ चटपटा मजेदार खाना है तो आप मखाना भेल बनाकर खा सकते हैं। मखाना भेल बनाना काफी आसान है। आपको इसके लिए रोस्टेड मखाने चाहिए और भेल बनाने की सामग्री चाहिए। मखाना वजन घटाने के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। डाइटिंग करने वाले इसे आसानी से खा सकते हैं। अगर आप 1 बाउल मखाना खाते हैं तो इससे पेट भी भर जाएगा और वजन भी कम होने लगेगा। मखाना कैल्शियम ले भरपूर होता है। इसे खाने से हड्डियां मजबूत बनती है। बच्चों को कुछ खाने का मन हो तो फटाफट मखाना चाट बनाकर खिला सकते हैं। आइये जानते हैं मखाना भेल बनाने की रेसिपी।

मखाना भेल की रेसिपी

पहला स्टेप- मखाना भेल बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे मखाने को अच्छा क्रिस्पी होने तक भून लें। इसके लिए एक कड़ाही में थोड़ा सा घी डालें और मखाने को धीमी आंच पर रोस्ट कर लें। आपको मखाने को तब तक भूनना है जब तक कि एकदम कुरकुरे न हो जाएं। हाथ से दबाने पर मखाने कुरकुरे होने चाहिए।

दूसरा स्टेप- अब एक बड़े बर्तन में आधा कप कटा हुआ प्याज, आधा कप कटे हुए टमाटर और आधा कप अनार के दाने डालें। इसमें भुने हुए मखाने डालें। इमली की चटनी, धनिया-पुदीने की चटनी और नींबू का रस मिलाएं। अब सेंधा नमक, काला नमक, सादा नमक, चाट मसाला, जीरा पाउडर और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर से तड़का लगाएं।

तीसरा स्टेप- सारी चीजों को अच्छी तरह ले मिलाकर स्वाद के लिए ऊपर से थोड़ा सा सेव डाल दें। इससे मखाना चाट का स्वाद और भी बढ़ जाएगा। मखाना भेल को तुरंत परोसें और इसे इंजॉय करें। इसे बाद के लिए स्टोर न करें क्योंकि चटनी डालने से मखाने सील जाएंगे और कुरकुराहट कम होकर नरम हो जाएंगे।

मखाना खाने के फायदे

  • कैल्शियम, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर मखाना सेहत के लिए फायदेमंद है

  • रोज 1 मुट्ठी मखाना खाने से वजन घटाने में मदद मिलती है

  • मुट्ठीभर मखाना शारीरिक कमजोरी दूर करने में मदद करता है

  • डायबिटीज के मरीज के लिए मखाना हेल्दी स्नैक्स में आता है

  • मखाना खाने से एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं जो स्किन को हेल्दी बनाते हैं

  • एजिंग कम करने और त्वचा को जवान बनाए रखने में मखाना असरदार है

  • भरपूर कैल्शियम होने की वजह से मखाना हड्डियों को मजबूत बनाता है

  • मुट्ठीभर मखाना खाने से शरीर को दिनभर एनर्जी मिलती रहती है

  • पोटैशियम और मैग्नीशियम से भरपूर मखाना बीपी कंट्रोल रखता है

 

Latest Lifestyle News