Wednesday, March 04, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. घर आए मेहमानों के लिए मिनटों में बनाएं चटपटी भेल पूरी, नोट कर लीजिए बेहद आसान रेसिपी

घर आए मेहमानों के लिए मिनटों में बनाएं चटपटी भेल पूरी, नोट कर लीजिए बेहद आसान रेसिपी

Written By: Vanshika Saxena Published : Mar 04, 2026 07:53 am IST, Updated : Mar 04, 2026 08:37 am IST

Bhel puri recipe: घर पर आए मेहमानों के लिए आपको झटपट कुछ बनाना है? अगर हां, तो आप भेल पूरी की रेसिपी को ट्राई करके देख सकते हैं।

भेल पूरी की रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : KALINDA RECIPES/YT भेल पूरी की रेसिपी

क्या आपने कभी घर पर भेल पूरी बनाकर देखी है? अगर नहीं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि घर पर भेल पूरी बनाने में आपको न तो ज्यादा मेहनत लगेगी और न ही आपको ज्यादा फैंसी सामग्री की जरूरत पड़ेगी। भेल पूरी बनाने के लिए हाफ किलो मुरमुरा, एक कटोरी मूंगफली के दाने, हाफ कटोरी दालमोठ या महीन सेव, 2 चम्मच हरी चटनी, 2 चम्मच मीठी चटनी, एक बड़े साइज का नींबू, जरूरत के हिसाब से हरा धनिया, स्वादानुसार चाट मसाला, स्वाद के हिसाब से नमक, थोड़ी सी बूंदी और थोड़ा सा हल्दी पाउडर चाहिए होगा।

पहला स्टेप- कढ़ाई में थोड़े से वेजिटेबल ऑइल को गर्म कर इसमें मूंगफली के दानों को भून लीजिए। इसके बाद इसी कढ़ाई में हल्दी पाउडर और मुरमुरे डालकर इन्हें भी भून लीजिए।

दूसरा स्टेप- मुरमुरे भूनने से कुरकुरे-क्रिस्पी हो जाते हैं। जब मुरमुरे ठंडे हो जाएं, तब एक भगोने में मुरमुरे, हरी चटनी, मीठी चटनी, दालमोठ, नमक, चाट मसाला और धनिया पाउडर निकाल लीजिए।

तीसरा स्टेप- इसी भगोने में नींबू के रस को निचोड़कर सभी चीजों को आपस में अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए।

चौथा स्टेप- जब सभी चीजें अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं, तब ऊपर से धनिया पत्ती, दालमोठ और बूंदी एड कर दीजिए।

पांचवां स्टेप- अगर आप चाहें, तो भूल पूरी में कटा हुआ प्याज, टमाटर और उबला हुआ आलू भी डाल सकते हैं।

छठा स्टेप- महज कुछ ही मिनटों के अंदर आपकी भेल पूरी सर्व करने के लिए तैयार है।

होली के मौके पर या फिर कभी भी जब आपके घर पर मेहमान आने वाले हों और आपके पास ज्यादा समय न हो, तो स्नैक्स के लिए भूल पूरी एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। बच्चों से लेकर बड़ों, तक सभी को इस चटपटी भेल पूरी का स्वाद काफी ज्यादा पसंद आएगा। आपको भी इस बेहद आसान रेसिपी को कम से कम एक बार जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

 

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement