घर पर बने मशरूम कबाब स्वाद में बेहद लाजवाब और बाहर से क्रिस्पी होते हैं। अगर आप शाम की चाय के साथ कुछ टेस्टी और अलग बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है। मशरूम, बेसन और कुछ मसालों की मदद से इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है। इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा। आइए जानते हैं स्वादिष्ट और क्रिस्पी मशरूम कबाब बनाने की आसान विधि
मशरूम कबाब बनाने के लिए सामग्री
-
मसाले के लिए सामग्री: बड़ी इलायची: 2, छोटी इलायची 6, लौंग 5, दालचीनी 1 इंच का टुकड़ा, जावित्री 1, जायफल 1/4 टुकड़ा, काली मिर्च 10, जीरा 1 छोटा चम्मच (टीस्पून), साबुत धनिया 1 बड़ा चम्मच (टेबलस्पून), सौंफ 1/2 छोटा चम्मच (टीस्पून), चक्र फूल (स्टार अनीस) 1/2 टुकड़ा, सूखी गुलाब की पंखुड़ियां 1 बड़ा चम्मच (टेबलस्पून
-
अन्य सामग्री: मशरूम: 400 ग्राम, प्याज 3, काजू 30 ग्राम, अदरक 2 इंच, लहसुन 3-4 कली, बेसन 2-4 बड़े चम्मच, लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार, देसी घी पकाने के लिए
मशरूम कबाब बनाने की विधि
-
कबाब मसाला बनाएं: धीमी आंच पर कबाब मसाले के सभी सूखे मसालों को भून लें और मिक्सी के जार में पीसकर महीन (बारीक) पाउडर बना लें।
-
सामग्री भूनें: अब एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें। इसमें कटा हुआ अदरक, लहसुन और काजू डालकर मध्यम आंच पर 2-3 मिनट के लिए भूनें।
-
प्याज पकाएं: इसके बाद कटे हुए प्याज डालें और सुनहरा भूरा (गोल्डन ब्राउन) होने तक पकाएं।
-
मशरूम पकाएं: प्याज पक जाने के बाद कटे हुए मशरूम डालें और उनके पूरी तरह पकने तक भूनें
-
पेस्ट बनाएं: जब मिश्रण कमरे के तापमान (नॉर्मल टेम्परेचर) पर आ जाए, तो इसे मिक्सी में पीसकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें।
-
मिश्रण तैयार करें: इस पेस्ट में बेसन, तैयार किया हुआ कबाब मसाला, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिलाएं और मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि मिश्रण बंधने (बाइंड होने) लायक न हो जाए।
-
कबाब/टिक्की सेकें: अब इस मिश्रण की छोटी-छोटी टिक्कियां बना लें और एक समतल तवे पर दोनों तरफ से पकाएं/सेकें। हरी चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें और आनंद लें
Latest Lifestyle News