1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. गेहूं के आटे और गुड़ से बनाएं नरम और फूले हुए गुलगुले, यूपी बिहार में खूब फेमस है ये मिठाई, नोट करें विधि

गेहूं के आटे और गुड़ से बनाएं नरम और फूले हुए गुलगुले, यूपी बिहार में खूब फेमस है ये मिठाई, नोट करें विधि

गेहूं के आटे और गुड़ से बने फूले हुए गुलगुले यूपी-बिहार की लोकप्रिय मिठाई हैं। कम सामग्री में बनने वाली यह स्वीट डिश स्वाद में बेहद लाजवाब लगती है। चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाएं?

गेहूं के आटे और गुड़ से बनाएं गुलगुले- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - @SHAHEEN SYED गेहूं के आटे और गुड़ से बनाएं गुलगुले

क्या अपने उत्तर प्रदेश और बिहार की लोकप्रिय देसी मिठाई गुलगुला का स्वाद चखा है? गेहूं के आटे और गुड़ से बने गुलगुला स्वाद में बेहद लाजवाब लगता है। बाहर से हल्के क्रिस्पी और अंदर से नरम-फूले हुए गुलगुले बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आते हैं। खास बात यह है कि इन्हें घर पर बहुत कम सामग्री में आसानी से तैयार किया जा सकता है। भारत के सबसे लोकप्रिय डिजिटल कुकिंग प्लेटफॉर्म Kabita's Kitchen की कविता सिंह बता रही हैं  इसकी आसान रेसिपी।

गुलगुले बनाने के लिए सामग्री

गेहूं का आटा - 2 कप, गुड़ - 3/4 कप, सौंफ - 1 बड़ा चम्मच, इलायची - 1/2 छोटा चम्मच, बेकिंग सोडा - 2 चुटकी, तलने के लिए कुकिंग ऑयल

कैसे बनाएं गुलगुले

  • पहला स्टेप: गेहूं के आटे का गुलगुला बनाने के लिए सबसे पहले 3/4 कप गुड़ लें और उसे कड़ाही में रखकर गैस ऑन करें और अच्छी तरह से मेल्ट करें।

  • दूसरा स्टेप: जब गुड़ मेल्ट हो जाए तब उसमें आधा कप पानी डालें और एक बार फिर से अच्छी तरह से चलाएं। जब हल्का गाढ़ा हो जाए तब गैस बंद कर दें।

  • तीसरा स्टेप: अब, एक बड़ी थाली में 2 कप गेहूं का आटा निकालें और उसमें गुड़ का पानी डालें। इस बात का ध्यान रखें की गुड़ का पानी ठंडा होना चाहिए। अब इसे रब कर के अच्छी तरह से आटा में मिक्स करें। बैटर बनाने के लिए इस बता का ध्यान रखें कि एक बार में ही पानी न डालें। इसमें पानी थोड़ा थोड़ा डालना है

  • चौथा स्टेप: इसमें थोड़ा थोड़ा पानी डालें। बता दें इसका बैटर इडली या डोसा के बैटर की तरह होना चाहिए। जब बैटर एकदम स्मूथ बन जाए तब इसमें सौंफ और इलायची का पाउडर डालकर मिलाएं। यह एकदम फुले फुले बने इसलिए इसमें अब सोडा डालें। सोडा डालने के बाद इस बैटर को पंद्रह से बीस मिनट तक ढककर रख दें।

  • पांचवां स्टेप: अब एक कड़ाही में तेल डालें और जब वह एकदम गर्म हो जाए तब उसमें थोड़ा थोड़ा बैटर डालें और उसे अच्छी तरह से मीडियम आंच पर डीप फ्राई करें। आपका गुलगुला बनकर तैयार है। इसे गर्म गर्म सर्व करें।

Latest Lifestyle News