शाम के नाश्ते में अगर आपको कुछ चटपटा और क्रंची नाश्ता करने का मन कर रहा है तो आप सोया मंचूरियन की तरह सोया शेज़वान ड्राई की रेसिपी बना सकते हैं। इसका स्वाद भी बेहद लाजवाब लगता है। चलिए नोट कर लीजिए रेसिपी
सोया शेज़वान ड्राय के लिए सामग्री
-
सोया सॉस, 2 चम्मच, अदरक 2 इंच मोटा कटा हुआ, हरी मिर्च 1, नमक एक चुटकी, चीनी एक चुटकी, सोया बड़ी 100 ग्राम, कॉर्न फ्लोर 2–3 टेबलस्पून
-
सोया शेज़वान ड्राई: तेल 2 टेबलस्पून, होममेड शेज़वान सॉस, 2 टेबलस्पून, रेड चिली सॉस 1 टीस्पून, केचप 1 टीस्पून, सिरका 1/2 टीएसपी, काली मिर्च पाउडर एक चुटकी, शक्कर एक चुटकी, नमक स्वादानुसार, गर्म पानी, कॉर्न फ्लोर 1 बड़ा चम्मच, पानी 2 बड़े चम्मच
कैसे बनाएं सोया शेज़वान ड्राय?
-
सबसे पहले लहसुन, अदरक और हरी मिर्च को चॉपर में डालें और मोटा-मोटा काट लें, बारीक न काटें। शिमला मिर्च और प्याज़ को तिकोने टुकड़ों में काट लें या अपनी सुविधा के अनुसार काट लें। स्प्रिंग अनियन (हरे प्याज़) के सफ़ेद और हरे हिस्सों को अलग-अलग काट लें; सफ़ेद हिस्से को मोटा और हरे हिस्से को बारीक काटें, और उन्हें अलग-अलग कटोरे में रखें।
-
एक बड़े बर्तन में पानी डालकर तेज़ आँच पर उबालें और उसमें अदरक, हरी मिर्च, सोया सॉस, नमक और चीनी डालें। इससे सोया बड़ी में बहुत बढ़िया स्वाद आएगा। सोया चंक्स डालें और उन्हें 5 मिनट तक उबालें। उबलने के बाद, सोया चंक्स को छान लें और ठंडे पानी में डालें। इसके बाद, हल्के हाथ से निचोड़ें और एक बड़े कटोरे में डाल दें।
-
कॉर्न फ्लोर डालें और चंक्स पर अच्छी तरह लगाएँ। ध्यान रखें चंक्स पर कोटिंग करने से पहले तेल तेल गर्म कर लें। कोटिंग हो जाने के बाद, सोया चंक्स को तेल में कुछ मिनट तक कुरकुरा होने तक तलें, फिर छलनी में निकाल लें।
-
अब ग्रेवी तैयार कर लें। तेल डालें और फिर उसमें शेज़वान सॉस, रेड चिली सॉस, केचप, सिरका, काली मिर्च पाउडर, शक्कर, स्वादानुसार नमक डालें और अच्छी तरह से चलाएं। इसके बाद इसमें कॉर्न फ्लोर 1 बड़ा चम्मच डालकर थोड़ा सा पानी डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। अब इसमें फ्राई किया हुआ सोया डालें और चलाएं और गैस बंद कर दें। आपका सोया सेज़वान ड्राय बनकर तैयार है। इसे गर्म गर्म सर्व करें।
Latest Lifestyle News