1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. समोसे और पकोड़े का बाप है प्रोटीन से भरपूर ये सोयाबीन मंचूरियन, स्वाद ऐसा कि किसी के साथ नहीं करेंगे शेयर, नोट करें विधि

समोसे और पकोड़े का बाप है प्रोटीन से भरपूर ये सोयाबीन मंचूरियन, स्वाद ऐसा कि किसी के साथ नहीं करेंगे शेयर, नोट करें विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 05, 2025 06:10 pm IST,  Updated : Sep 05, 2025 06:10 pm IST

सोयाबीन मंचूरियन शाम के नाश्ते के लिए एक परफेक्ट रेसिपी है। इसका क्रंची स्वाद आपको यकीनन बहुत पसंद आएगा। चलिए नोट कर लीजिए विधि

 सोयाबीन मंचूरियन- India TV Hindi
सोयाबीन मंचूरियन Image Source : YOUTUBE - @COOKWITHPARUL

प्रोटीन से भरपूर और लाजवाब स्वाद वाला सोयाबीन मंचूरियन एक ऐसी डिश है, जिसे अगर आप एक बार खाएंगे तो समोसे और पकौड़े का स्वाद भी भूल जाएंगे। यह न सिर्फ टेस्टी है, बल्कि सेहतमंद भी है, क्योंकि इसमें प्रोटीन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसे बनाना भी बहुत आसान है। तो चलिए, जानते हैं इसकी आसान और स्वादिष्ट विधि।

सोयाबीन मंचूरियन बनाने के लिए सामग्री

1 कप सोया चंक्स, 2 चम्मच कॉर्न फ्लोर, आधा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए

ग्रेवी के लिए सामग्री:

1 चम्मच बारीक कटा हुआ लहसुन, आधा चम्मच बारीक कटा अदरक, 1 बारीक कटी हरी मिर्च, 1 बड़ा प्याज,  एक शिमला मिर्च, 2 चम्मच सोया सॉस, 1 चम्मच चिली सॉस, 1 चम्मच टोमैटो केचप, 1 चम्मच विनेगर, 1 चम्मच कॉर्नफ्लोर, 1 कप पानी, नमक स्वादानुसार, 1 चम्मच तेल

सोयाबीन मंचूरियन कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले एक बर्तन में पानी उबालें और उसमें सोया डालकर अच्छी तरह से उबालें। अब उन्हें पानी से निकालकर निचोड़ लें, ताकि एक्स्ट्रा पानी निकल जाए। मिक्सर जार में उबले हुए सोया डालें और दरदरदा पीस लें।

  • अब, इसमें कॉर्नफ्लोर, अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें और मध्यम आंच पर इन सोया बॉल्स को सुनहरा होने तक तलें। तलने के बाद उन्हें निकालकर अलग रख लें।

  • अब एक पैन में एक चम्मच तेल गरम करें। इसमें बारीक कटा लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर भूनें। इसके बाद चौकोर कटे हुए प्याज और शिमला मिर्च डालकर 2-3 मिनट तक भूनें।

  • अब इसमें सोया सॉस, चिली सॉस, टोमैटो केचप और विनेगर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। एक छोटी कटोरी में कॉर्नफ्लोर और पानी डालकर अच्छी तरह घोल लें। सॉस में कॉर्नफ्लोर का घोल डालें और लगातार चलाते रहें ताकि ग्रेवी गाढ़ी हो जाए। 

  • अगर आपको ज्यादा ग्रेवी चाहिए तो थोड़ा पानी और मिला सकते हैं। इसमें स्वादानुसार नमक डालें। जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए, तो इसमें तले हुए सोया बॉल्स डालें और अच्छी तरह मिलाएं ताकि सॉस की कोटिंग बॉल्स पर लग जाए।

  • इसे 1-2 मिनट तक पकाएं और गैस बंद कर दें। गर्मागर्म सोयाबीन मंचूरियन तैयार है। इसे बारीक कटे हरे प्याज या धनिया पत्ती से सजाकर गरमागरम परोसें।

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल