1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सिर्फ 10 मिनिट में बना लें टेस्टी नाश्ता, ठंडा होने पर और भी ज्यादा टेस्टी लगेगा, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

सिर्फ 10 मिनिट में बना लें टेस्टी नाश्ता, ठंडा होने पर और भी ज्यादा टेस्टी लगेगा, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

ब्रेड से सिर्फ 10 मिनट में आप एकदम स्वादिष्ट नाश्ता बना सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी होगी और आपका पेट भी भर जाएगा। बच्चों को ये नाश्ता बहुत पसंद आएगा। फटाफट नोट कर लें रेसिपी।

ब्रेड से 10 मिनट में बनाएं नाश्ता- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV ब्रेड से 10 मिनट में बनाएं नाश्ता

सुबह नाश्ता बनाने में घंटों लगाना किसी को पसंद नहीं आता। हर कोई चाहता है कि फटाफट से नाश्ता तैयार हो जाए जिसमें ज्यादा मेहनत भी न हो और खाने में टेस्टी हेल्दी भी हो। अगर आप भी ऐसा नाश्ता बनाना चाहते हैं तो एक बार ब्रेड से बनी इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें। ये नाश्ता खाने में जितना टेस्टी है बनाना उतना ही आसान है। एक बार इस नाश्ते को बनाकर बच्चों को खिलाएंगे तो वो इसके फैन हो हो जाएगे। ठंडा खाओ या गरम ये नाश्ता उतना ही स्वादिष्ट लगता है। फटाफट नोट कर लें रेसिपी।

ब्रेड टिक्की रेसिपी

हला स्टेप- इसके लिए 5-7 सफेद ब्रेड लें और उन्हें अच्छी तरह से तोड़ लें। अब ब्रेड में थोड़ा सा दही यानि करीब 2 चम्मच डाल दें। इसमें ताजा कुटी काली मिर्च ड़ालें। अब जैसे आटा गूंथते हैं वैसे ही इसका एक डो तैयार करना है। अब इसे सेट होने के लिए 10 मिनट के लिए रख दें।

दूसरा स्टेप- एक पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल डालें। इसमें जीरा, साबुत धनिया, 7-8 लहसुन की कली, आधा इंच अदरक का टुकड़ा और 2-3 हरी मिर्च डाल दें। अब इसमें 1 कप ताजा हरी मटर डाल दें। थोड़ी हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च और थोड़ा नमक डाल दें। थोड़ी देर मटर को पकाएं और फिर डंठल समेत हरा धनिया डाल दें। गैस बंद करके इसे ठंडा होने दें। अब मिक्सर जार में ये मिश्रण डालें और इसमें थोड़ा नींबू का रस डाल दें। एक चटनी जैसी बनाकर तैयार कर लें। अब इसमें थोड़ा काला नमक मिला दें।

तीसरा स्टेप- अब जो ब्रेट का डो बनाया है उसके अंदर 1 चम्मच मक्खन डालें और एक बार मिक्स कर लें। अब एक लोई जैसी लें और उसे हल्का हथेली की मदद से बड़ा करें। इसमें तैयार स्टफिंग भरें और बंद कर दें। सारी बॉल्स ऐसे ही बनाकर तैयार करनी हैं। अब आप पैन में हल्का सा ऑयल डालें और इसमें ये बॉल्स रखें और इन्हें धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक अलट-पलट करते हुए सेंक लें।

चौथा स्टेप- ऊपर से थोड़ी राई, हरी पत्ता, 1 चुटकी हल्दी डाल दें। अब इसे गर्मागरम सॉस के साथ खाएं। ये नाश्ता गरम तो अच्छा लगता ही है ठंडा होने पर भी मजेदार लगता है। बच्चों को टिफिन में ये नाश्ता बनाकर दे सकते हैं। 

रेसिपी

Latest Lifestyle News