अगर आपको भी मोमोज पसंद है लेकिन बाहर का मैदे वाला मोमोज़ ज़्यादा नहीं खाना चाहते हैं तो इसे घर पर ही बना सकते हैं। बता दें, इस मोमोज को बनाने के लिए न आपको आटा गूंथना होगा और न ही स्टीम करना होगा। इन दिनों इंस्टाग्राम पर यह बिना आटे वाली यह मोमोज रेसिपी बहुत ज़्यादा वायरल है। इसका स्वाद भी लाजवाब लगता है और यह मिनटों में बनकर तैयार भी हो जाएगी। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं यह वायरल मोमोज रेसिपी?
वायरल मोमोज बनाने के लिए सामग्री
एक कप पत्तागोभी, एक कप गाजर, एक कप शिमला मिर्च, एक कप पनीर, सात से आठ लहसुन, अदरक का टुकड़ा, एक प्याज, एक चम्मच शेजवान सॉस, एक चम्मच सोया सॉस, एक चम्मच चिली सॉस, दो चम्मच टोमैटो केचअप, नमक स्वाद अनुसार, एक चम्मच तेल
वायरल मोमोज बनाने की विधि
-
पहला स्टेप: वायरल मोमोज बनाने के लिए सबसे पहले एक कप पत्तागोभी, एक कप गाजर, एक कप शिमला मिर्च को बारीक काट लें। इन्हें काटने के बाद चॉपर से अच्छी तरह से चॉप कर दें ताकि ये एकदम बारीक हो जाएं।
-
दूसरा स्टेप: अब, गैस ऑन करें और उस पर एक पैन रखें। जब पैन गर्म हो जाए तो उसमें तेल डालें और फिर कुटी हुई लहसुन और अदरक डालें। जब ये हल्के सुनहरे हो जाएं तब इसमें बारीक कटा प्याज डालें और भूनें।
-
तीसरा स्टेप: जब प्याज गोल्डन हो जाए तब उसमें पत्तागोभी, गाजर, शिमला मिर्च साथ में डालें और मीडियम आंच पर इन्हें पांच से दस मिनट के लिए भूनें। दस मिनट के बाद, पनीर डालें। पनीर को कददूसकर कर के डालें।
-
चौथा स्टेप: अब सब्जियों के मिश्रण में एक चम्मच सोया सॉस, एक चम्मच चिली सॉस, शेजवान सॉस, दो चम्मच टोमैटो केचअप और नमक स्वाद अनुसार, डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और गैस बंद कर दें।
-
पांचवां स्टेप: जब स्टफिंग ठंडी हो जाए तो इसके छोटे छोटे बॉल्स बनाकर, इसे गेंहूं के आटे में कोट करें और फिर पानी में डालें। इस प्रक्रिया को तीन बार दोहराना है।
-
छटवां स्टेप: जब सभी बॉल्स कोट हो जाएं तब आखिर में गैस ऑन कर गर्म पानी में बॉल्स को दो से तीन मिनट के लिए रखें और फिर निकाल दें। आपके मोमोज तैयार है। इसे चटनी के साथ सर्व करें।
Latest Lifestyle News