1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. व्रत में थकान दूर कर देगी मखाना टिक्की, ब्रेकफास्ट से लेकर इवनिंग स्नैक के लिए है परफेक्ट ऑप्शन, नोट करें रेसिपी

व्रत में थकान दूर कर देगी मखाना टिक्की, ब्रेकफास्ट से लेकर इवनिंग स्नैक के लिए है परफेक्ट ऑप्शन, नोट करें रेसिपी

क्या आपको भी नवरात्रि के व्रत में थकान और कमजोरी महसूस हो रही है। लेकिन समझ नहीं आ रहा कि क्या खाया जाए। तो मखाना टिक्की आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। यहां इसकी रेसिपी दी गई है।

व्रत में थकान दूर कर देगी मखाना टिक्की, ब्रेकफास्ट से लेकर इवनिंग स्नैक के लिए है परफेक्ट ऑप्शन- India TV Hindi
Image Source : SHILPI KITCHEN/YOUTUBE व्रत में थकान दूर कर देगी मखाना टिक्की, ब्रेकफास्ट से लेकर इवनिंग स्नैक के लिए है परफेक्ट ऑप्शन

नवरात्रि में नौ दिनों तक उपवास रखने की वजह से शरीर में कमजोरी आ जाती है। जिस वजह से हर वक्त थकान महसूस होती है। ऐसे में शरीर में एनर्जी बनाए रखने के लिए मखाना खाने की सलाह दी जाती है। आपने मखाने को वैसे तो रोस्ट करके या खीर बनाकर तो खूब खाया होगा। लेकिन क्या आपने कभी मखाना की टिक्की खाई है। ये खाने में न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। यहां मखाना टिक्की की आसान सी रेसिपी दी गई है। एक बार जरूर ट्राय करें।  

सामग्री

  • मखाना: 2 कप
  • उबले हुए आलू: 2 मध्यम आकार के 
  • अदरक: 1 छोटा चम्मच (बारीक कटा या कद्दूकस किया हुआ)
  • हरी मिर्च: 1-2 (बारीक कटी हुई)
  • सेंधा नमक: स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर: आधा छोटी चम्मच
  • जीरा पाउडर: आधा छोटी चम्मच
  • हरा धनिया: 2-3 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ)
  • व्रत में खाने वाला आटा (कुट्टू या सिंघाड़े का आटा): 2 बड़े चम्मच 
  • घी या मूंगफली का तेल: टिक्की सेकने के लिए

टिक्की बनाने का तरीका

मखानों को भूनें: सबसे पहले एक कड़ाही में बिना घी या तेल के मखाने को मध्यम आंच पर कुरकुरा होने तक भून लें। जब मखाने हाथ से दबाने पर आसानी से टूट जाएं, तो गैस बंद कर दें और इन्हें ठंडा होने दें।

मखाना पाउडर बनाएं: ठंडे किए हुए मखानों को मिक्सर जार में डालकर दरदरा पीस लें। ध्यान रहे, इसका बहुत बारीक पाउडर न बनाएं, थोड़ा क्रंच रहना चाहिए।

मिश्रण तैयार करें: अब एक बड़े बर्तन में उबले और मैश किए हुए आलू लें। इसमें पिसा हुआ मखाना, सेंधा नमक, काली मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया डालें।

बाइंडिंग करें: मिश्रण में कुट्टू या सिंघाड़े का आटा मिलाएं। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाते हुए एक डो तैयार कर लें। यदि मिश्रण ज्यादा चिपचिपा लगे, तो थोड़ा आटा और मिला सकते हैं।

टिक्की का आकार दें: हाथों पर थोड़ा सा घी लगाएं, मिश्रण से नींबू के आकार की लोई लेकर उसे गोल चपटा करके टिक्की का आकार दें। इसी तरह सारी टिक्कियां तैयार कर लें।

सेकें या शैलो फ्राई करें: एक नॉन-स्टिक पैन या तवे को गर्म करें और उस पर थोड़ा घी या मूंगफली का तेल लगाएं। तवे पर टिक्कियां रखें और मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक अच्छी तरह सेक लें। फिर इसे चटनी या चाय के साथ खाएं। 

Latest Lifestyle News