1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. न चीनी, न गुड़ और न चाशनी, ऐसे बनाकर खाएं मालपुआ, पहले कभी नहीं चखा होगा ये स्वाद, नोट करें रेसिपी

न चीनी, न गुड़ और न चाशनी, ऐसे बनाकर खाएं मालपुआ, पहले कभी नहीं चखा होगा ये स्वाद, नोट करें रेसिपी

Malpua Without Sugar Recipe: मीठा खाने के शौकीन लोगों को मालपुआ का स्वाद खूब पसंद आता है। लेकिन ज्यादा चीनी की वजह से लोग मालपुआ खाने से बचते हैं। अगर आप भी इसी चक्कर में मालपुआ नहीं खाते हैं तो हम आपको बिना चीनी, बिना चाशनी और बिना गुड़ वाले मालपुआ की रेसिपी बता रहे हैं। फटाफट नोट कर लें।

मालपुआ रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV मालपुआ रेसिपी

बरसात के दिनों में लोग घरों में मालपुआ बनाकर खाते हैं। मीठा और गर्मागरम मालपुआ बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आता है। त्योहारों पर भी अक्सर घरों में मालपुआ बनाए जाते हैं। भारतीय पारंपरिक पकवानों में मालपुआ का नाम सबसे ऊपर आता है। हालांकि कुछ लोग ज्यादा मीठा होने की वजह से मालपुआ खाने से बचते हैं। अगर आप भी इसी चक्कर में मालपुआ बनाकर नहीं खाते हैं तो हम आपको एक बेहद खास रेसिपी बता रहे हैं। इसमें न चीनी पड़ती, न गुड़ और न ही चाशनी की जरूरत होती है। आप आसानी से बहुत ही स्वादिष्ट मालपुआ बनाकर खा सकते हैं। सबसे खास बात कि आप इन मालपुआ की मिठास अपने हिसाब से कम ज्यादा भी कर सकते हैं। तो चलिए फटाफट नोट कर लीजिए रेसिपी।

बिना चीनी, चाशनी और गुड़ के मालपुआ बनाने की रेसिपी 

पहला स्टेप- इसके लिए आपको 1 कप गेहूं का आटा लेना है। आटे में 1 बड़ा चम्मच सूजी डालकर मिला लें। आटे में थोड़ी खाने वाली सौंफ और हरी इलायची पीसकर डाल दें। सौफ और इलायची ऑप्शन है। आप सिर्फ इलायची भी फ्लेवर के लिए मिला सकते हैं। अब 2 बड़े चम्मच ताजा दही लें और आटे में मिला दें। ध्यान रखें दही खट्टा नहीं होना चाहिए। अब पानी डालकर पुए जैसा स्मूद घोल बनाकर तैयार कर लें। 

दूसरा स्टेप- यहां ध्यान रखें घोल न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए। अगर घोल पतला बना तो पुए फैलने लगेंगे और पूरे तेल में बैटर बिखर जाएगा। घोल ज्यादा गाढ़ा हुआ तो पुए काफी मोटे बनेंगे। अब देसी घी में छोटे-छोटे और पतले पुए बनाकर निकाल लें। पुए आपको क्रिस्पी होने तक सेंकने हैं। सारे पुए ऐसे ही फीके सेंक कर निकाल लें।

तीसरा स्टेप- अब एक प्लेट में बूरा लेना है। बूरा बाजार में आसानी से मिल जाता है। सिके हुए पुआ जब हल्के गर्म हों तो इन्हें बूरा के ऊपर डाल दें। आप ऐसा भी कर सकते हैं कि पुआ को प्लेट पर फैला दें और ऊपर से बूरा डाल दें। पुए पलट दें और फिर से बूरा छिड़क दें। आप हाथ से या चम्मच की मदद से पुए पर बूरा लपेट दें। इसी तरह सारे पुए बूरे में लपेट लें।

चौथा स्टेप- ध्यान रखें आपको इन पुआ को गर्मागरम ही खाना है। इससे पुए का स्वाद हल्का क्रिस्पी लगेगा और ये खाने में बहुत टेस्टी लगेंगे। आप इन बूरे के मालपुए को खाएंगे तो इस स्वाद के दीवाने हो जाएंगे। घर में किसी मेहमान के आने पर कुछ मीठा बनाना हो तो बूरे के पुए बनाकर खा सकते हैं। बारिश के मौसम में गर्मागरम पुए खाने में बहुत टेस्टी लगते हैं।

 

Latest Lifestyle News