A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सिर्फ 1 गिलास दूध में बना लें प्लेट भरकर मिठाई, न चीनी न घी डालने की जरूरत, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

सिर्फ 1 गिलास दूध में बना लें प्लेट भरकर मिठाई, न चीनी न घी डालने की जरूरत, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

Sweet Without Sugar And Ghee: आप बिना चीनी और घी के घर में सिर्फ 1 गिलास दूध से प्लेट भरकर मिठाई बना सकते हैं। ये मिठाई इतनी सॉफ्ट बनती है कि मुंह में रखते ही घुल जाए। फटाफट नोट कर लें रेसिपी।

शुगर फ्री बर्फी रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV शुगर फ्री बर्फी रेसिपी

अगर आपको मीठा खाना पसंद है तो हम आपको बिना घी और बिना चीने के बनने वाली मिठाई की खास रेसिपी बता रहे हैं। सिर्फ 1 गिलास दूध से ये पूरी मिठाई बनकर तैयार हो जाती है। इसके लिए आपको मावा की भी जरूरत नहीं पड़ती। आप इसे घर में मेहमान आने से 5 मिनट पहले भी तैयार कर सकते हैं। बहुत कम समय में ये स्वादिष्ट और सुपर हेल्दी मिठाई बनाकर तैयार कर सकते हैं। फटाफट नोट कर लें इस स्वादिष्ट मिठाई की रेसिपी।

बिना चीनी, घी और मावा के बनाएं बर्फी, नोट करें रेसिपी

पहला स्टेप- आपको इस मिठाई को बनाने के लिए 1 गिलास फुल क्रीम दूध लेना है। गैस ऑन करें और एक कड़ाही में दूध डाल दें। अब इसमें एक कटोरी गुड़ का पाउडर डाल दें, यानि जैगरी पाउडर का इस्तेमाल करें। इसे चलाते हुए मिक्स करें। इन्हें अच्छी तरह से उबालें। इसमें अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट्स को काटकर मिला दें।

दूसरा स्टेप- अब एक मिक्सर जार में आधा कटोरी काजू डालें और एक कटोरी नारियल का पाउडर डालें। दोनों चीजों को मिलाकर पीस लें और इसे किसी बाउल में निकाल लें। अब इसमें एक कटोरी मिक्स पाउडर डाल दें। सारी चीजों को मिलाकर गर्म दूध में मिक्स कर दें। अच्छी तरह मिक्स करें। 

तीसरा स्टेप- गैस की फ्लेम तेज करके इसे लगातार चलाते हुए पकाएं। थोड़ी ही देर में तैयार किया हुआ डो कड़ाही छोड़ने लगेगा। अब गैस बंद कर दें और एक घी लगी प्लेट में इसे डालकर अच्छी तरह से सेट कर दें। आप इसे बटर पेपर लगाकर सेट करेंगे तो और भी अच्छी से मिठाई निकल जाएगी। 1 घंटे इसे ठंडा होने के लिए रख दें। 

चौथा स्टेप- तैयार की गई मिठाई को डिमोल्ड कर लें और इसे अपनी पसंद की शेप में काट लें। तैयार है बिना मावा, बिना घी और बिना चीनी की बर्फी। आप इन्हें कभी भी बनाकर खा सकते हैं। घर में मेहमान आने वाले हों या बच्चों को मीठा खाने का मन हो तो ये बर्फी बनाकर खिला सकते हैं।

 

Latest Lifestyle News