मालपुआ एक ऐसी मिठाई है जो लगभग हर किसी को पसंद आती है। चाशनी में डूबी हुई इसका नरम टेक्स्चर और किनारों का कुरकुरापन स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है। अगर आप भी घर पर मालपुआ बनाना चाहते हैं तो इसमें कौन सी सामग्री लगती है इस बार में ज़रूर पता होना चाहिए। चलिए जानते हैं मालपुआ बनाने के लिए किन सामग्री का इस्तेमाल करते हैं और इसे कैसे बनाएं?
मालपुआ के लिए सामग्री:
ट्रेडिशनल स्टाइल मालपुआ बनने के लिए आपको मैदा, मावा, दूध, सूजी, सौंफ की ज़रूरत होगी। वहीं। चाशनी बनने के लिए आपको पानी, चीनी, केसर के धागे, और इलायची पाउडर चाहिए। मालपुआ तलने के लिए आपको घी जैसे सामग्री की ज़रूरत होगी। वहीं, गार्निशिंग के लिए बारीक कटे हुए बादाम, पिस्ता और काजू चाहिए होंगे।
मालपुआ बनने के लिए कितनी मात्रा में चाहिए सामग्री?
एक कप मैदा, आधा कप से थोड़ा ज़्यादा मावा, दो चम्मच सूजी, शक्कर स्वाद अनुसार, केसर के कुछ धागे, चाशनी बनाने के लिए पानी, आधा चम्मच इलायची पाउडर, एक चम्मच सौंफ, बादाम और पिस्ता, घी तलने के लिए
कैसे बनाएं मालपुआ?
-
पहला स्टेप: मालपुआ बनाने के लिए सबसे पहले एक कप मैदा में आधा कप से थोड़ा ज़्यादा मावा मिलाएं। अब दोनों सामग्री को मिक्सर जार में डालें। इनके साथ दो चम्मच सूजी भी डालें। अब इसमें आधा गिलास दूध डालें और एकदम स्मूथ पीस लें।
-
दूसरा स्टेप: दूसरे बर्तन में घोल को निकालें और अच्छी तरह से चलाएं। अब बैटर में में, इलायची पाउडर, कुटा हुआ पिस्ता और एक चम्मच सौंफ मिलाएं और इसे सेट होने के लिए रख दें।
-
तीसरा स्टेप: अब एक तार की चाशनी बना ले। एक बर्तन में एक गिलास पानी डालें और और गैस करें। पानी में चीनी, इलायची पाउडर और केसर के कुछ धागे डालें। जब पानी थोड़ा गाढ़ा हो जो जाए तो गैस बंद कर दें।
-
चौथा स्टेप: अब गैस पर एक कड़ाही रखें और उसमें घी डालें। जब घी गर्म हो जाए तब उसमें मालपुआ का घोल डालें। मालपुआ का घोला थोड़ा थोड़ा डालें। इस दौरान गैस की आंच स्लो से मीडियम रखें। तेज आंच पर मालपुआ अच्छी तरह से नहीं पक पाएगा।
-
पांचवां स्टेप: जब मालपुआ बन जाए तो उसे चाशनी में डुबोएं और फिर प्लेट में निकालें और ऊपर ड्राफ्रुइट्स से गार्निशिंग करें। बेहतरीन स्वाद के लिए इसे रबड़ी के साथ परोसें।