1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. फाइव स्टार होटल जैसे मॉकटेल ड्रिंक घर में बनाएं, पीते ही एकदम रिफ्रेश फील करेंगे, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

फाइव स्टार होटल जैसे मॉकटेल ड्रिंक घर में बनाएं, पीते ही एकदम रिफ्रेश फील करेंगे, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

Mojito Recipe: गर्मी में फाइव स्टाइर होटल जैसे टेस्टी और रिफ्रेशिंग ड्रिंक घर में भी बना सकते हैं। इन ट्रिंक को पीते ही शरीर में ताजगी आ जाएगी। आइये जानते हैं वर्जिन मोजितो और वाटरमेलन मोजितो की रेसिपी।

Easy Recipe Of Mojito- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK Easy Recipe Of Mojito

चिलचिलाती गर्मी में ठंडा ड्रिंक न सिर्फ पेट को ठंडक पहुंचाता बल्कि पूरे शरीर को रिफ्रेश कर देता है। कई बार होटल में बड़े ही अट्रैक्टिव ड्रिंक मिलते हैं जो पीने में तो टेस्टी होते ही हैं दिखने में उससे भी ज्यादा अच्छे लगते हैं। आप चाहें तो घर आने वाले मेहमानों को ऐसे ही फाइव स्टार होटल वाले ड्रिंक बनाकर पिला सकते हैं। इसके लिए ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं पड़ती। सिर्फ नींबू, पुदीना, सोडा वाटर, नमक और मिठास वाली कुछ चीजों से मोजितो बना सकते हैं। हम आपको वर्जिन मोजितो और वाटरमेलन मोजितो की रेसिपी बता रहे हैं।

मोजितो घर में कैसे बनाएं

वर्जिन मोजितो रेसिपी- मोजितो बनाने के लिए आपको 1 नींबू को 8 छोटे टुकड़ों में काट लेना है। 1 नींबू का रस निकाल लें और 1 नींबू को गोल-गोल पतले पीस में काट लें ये ड्रिंक को सजाने के काम आएंगे। अब ग्लास में नींबू के टुकड़ों को डाल दें। इसमें 15-20 पुदीने के पत्ते डाल दें। अब इन दोनों चीजों को बेलन की मदद से दबाते हुए इसको क्रश कर लें। इसमें 2 चम्मच पिसी हुई चीनी डाल दें। अब आप कोई भी बाजार में मिलने वाले पेपरमिंट पाउडर का उपयोग कर सकते हैं। हम यहां खाने वाली पोलो का इस्तेमाल कर रहे हैं। सारी पोलो की गोलियों को पीसकर पाउडर बना लें और इसमें से आधा चम्मच पाउडर गिलास में डाल दें। 2 चुटकी काला नमक, नींबू का जूस और क्रश की हुई आइस और ऊपर से प्लेन सोडा डालकर तैयार है टेस्टी ड्रिंक। आप इसे नींबू की स्पाइस और पुदीना के पत्ते से गार्निश करें। तैयार है ठंडा-ठंडा वर्जिन मोजितो।

वाटरमेलन मोजितो रेसिपी- इसके लिए गिलास में 1 नींबू टुकड़ों में कटा हुआ गिलास में डाल दें। 8-10 पुदीने के पत्तियां और 1 चम्मच से थोड़ी ज्यादा पिसी हुई चीनी, 2 पिंच काला नमक, आधा चम्मच पेपरमिंट पाउडर, बिना बीज का बारीक कटा तरबूज डालें। अब सारी चीजों को अच्छी तरह बेलन से क्रश कर लें। इससे जूस अच्छी तरह से निकल जाएगा। ऊपर से क्रश की गई बर्फ डालें और सोडा कर मिक्स कर लें। ऊपर से थोड़ा तरबूज और नींबू की स्लाइस से सजाएं। तैयार है एकदम रिफ्रेशिंग वॉटरमेलन ड्रिंक।

 

Latest Lifestyle News