1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बच्चों के दिमाग को तेज और हड्डियों को मजबूत बना सकता है रागी का लड्डू, ऐसे बनाएंगे तो मांग मांग कर खाएंगे

बच्चों के दिमाग को तेज और हड्डियों को मजबूत बना सकता है रागी का लड्डू, ऐसे बनाएंगे तो मांग मांग कर खाएंगे

रागी के लड्डू आपकी बच्चे की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। अगर आप इस ट्रिक से यह लड्डू बनाएंगे तो इनका स्वाद बच्चों को खूब पसंद आएगा और वे इन्हें बार-बार खाने की डिमांड कर सकते हैं।

रागी के लड्डू बनाने की रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - @DINDIGUL FOOD COURT रागी के लड्डू बनाने की रेसिपी

बच्चों की डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना जरूरी है, जो टेस्टी होने के साथ-साथ उनकी सेहत के लिए भी फायदेमंद हों। पोषक तत्वों से भरपूर रागी ऐसा ही एक अनाज है। लेकिन अगर बच्चे रागी खाना पसंद नहीं करते हैं, तो आप इसके लड्डू बनाकर उन्हें खिला सकते हैं। चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाएं?

रागी के फायदे

रागी को पोषक तत्वों का भंडार कहा जाता है। इसमें कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन, फाइबर और अमीनो एसिड पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने, वजन घटाने और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में बहुत मदद करते हैं। रागी की रोटी भी हड्डियों को फौलादी बनाने में बेहद असरदार है

रागी का लड्डू बनाने के लिए सामग्री

रागी का आटा 1 कप, गुड़ आधा कप, बादाम आधा कप, काजू आधा कप, पिस्ता आधा कप, मिक्स बेरीज़ आधा कप, घी 2 बड़े चम्मच, खरबूजे के बीज 2 बड़े चम्मच, कद्दू के बीज 2 बड़े चम्मच, जायफल 1 चुटकी, पानी 2 बड़े चम्मच

रागी का लड्डू बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: रागी का लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले गैस ऑन करें और उस पर एक पैन रखें। जब पैन गर्म हो जाए तब उसमें बादाम, काजू, पिस्ता, मिक्स बेरीज़, खरबूज और कद्दू के बीज डालकर रोस्ट करें। जब ये रोस्ट हो जाए तब एक थाली में निकालें। ठंडा करने के बाद इन्हें मिक्सी जार में डालकर दरदरा पीस लें और एक बड़े बाउल में निकालें।

  • दूसरा स्टेप: अब उसी पैन में एक चम्मच घी डालें और फिर उसमें 1 कप रागी का आटा डालकर मीडियम फ्लेम पर अच्छी तरह से भून लें। इसे तब तक भूनना है जब ये सौंधी खुशबू न आने लगे। जब ये भून जाये तब इसे ड्राइफ्रूट्स वाले बाउल में डालें।

  • तीसरा स्टेप: अब, उसी पैन में एक चम्मच घी डालें और फिर आधा कप गुड़ डालकर मीडियम फ्लेम पर पकाएं। जब ये पिघलने लगे तब इसमें 2 बड़े चम्मच पानी डालें और हल्का पकाएं। पिघले हुए गुड़ को रागी के आटे के ऊपर डालें और स्पैटुला से अच्छी तरह से चलाएं। सभी सामग्री को आपस में अच्छी तरह से मिलाएं।

  • चौथा स्टेप: जब सामग्री अच्छी तरह मिल जाए तब थोड़ा थोड़ा मिश्रण लेकर छोटे छोटे बॉल्स बनाएं। अगर बॉल्स बनने में ज़्यादा मेहतन लग रही है या वे सही से नहीं बन पा रहे हैं तो हाथों में घी लगाकर लड्डू का शेप दें। आपके रागी के लड्डू तैयार हैं। इन्हें एक एयर टाइट कंटेनर में रख दें।

Latest Lifestyle News