रमजान के पवित्र महीने के दौरान अधिकांश मुसलमान इफ्तार के लिए बाहर घूमने और खाने-पीने की चीजों का लुत्फ उठाते नजर आ जाते हैं। इफ्तार के बाद शाम को बाजारों में घूमना और वहां कि डिश ट्राई करना लोगों को खूब पसंद आता है। यदि आप भारत के अलग-अलग शहरों में रहते हैं और शाम के वक्त तमाम ज़ायकों का लुत्फ उठाना चाह रहे हैं, हम आपको उन जगहों और उन डिशेज के बारे में बताने जा रहे हैं।
दिल्ली के चांदनी चौक की चिकन जहांगीरी
जामा मस्जिद में कुछ यादगार पल नमाज अदा करने के बाद, आप इफ्तार के समय चांदनी चौक जा सकते हैं। चांदनी चौक रमजान पर खाने के लिए सबसे अधिक मांग वाले जगहों में से एक है। आप यहां कुछ अविश्वसनीय रूप से स्वादिष्ट चिकन व्यंजन आजमा सकते हैं। चिकन जहांगीरी इस जगह के सबसे पसंदीदा व्यंजनों में से एक है।
दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन की फिरनी
इफ्तार के लिए आप हजरत निजामुद्दीन की गलियों में शानदार व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं। इस जगह को सिर्फ खाने के लिए नहीं बल्कि हर गुरुवार को हजरत निजामुद्दीन दरगाह पर होने वाले शानदार कव्वाली के लिए भी जाना जाता है। यहां ट्राई करने के लिए स्वादिष्ट चिकन स्टू और मुंह में घुल जाने वाली शानदार फिरनी पर नजर किया जा सकता है।
आगरा की निहारी
खुद में ताज को बसाने वाले शहर आगरा को पाई निहारी और कुलचे के लिए जाना जाता है। रमजान के महीने के आगरे की गलियां एक भीड़-भाड़ वाली जगह बन जाती है। इफ्तार के लिए आपको यहां गोश्त निहारी और अन्य मटन के व्यंजन भी मिल जाएंगे।
लखनऊ का कबाब
नवाबी शौक रखने वाले शहर लखनऊ में रमजान का महीना तमाम बाज़ किस्म की खुश्बुओं से भरा रहता है। लखनऊ वाले अदब के साथ-साथ खाने पीने के भी शौकीन होते हैं। रमजान के वक्त इफ्तार के लिए कबाब पर नोश फरमाई जा सकती है।
हैदराबाद की बिरयानी
निजामों के शहर हैदराबाद की बिरयानी यहां का जीआई टैग माना है। हैदराबादी बिरयानी पूरी दुनिया में मशहूर है। रमजान का महीना होने की वजह से यहां काफी भीड़ रहती है। यहां वेजिटेरिनियन्स के लिए मिर्ची के सालन (मूंगफली और मिर्च से बनी करी) के साथ परोसा जाता है। मिठे के तौर पर यहां खुबानी भी ट्राई की जा सकती है।
हैदराबाद का हलीम
हैदराबाद शहर न सिर्फ बिरयानी के लिए बल्कि हलीम के लिए भी मशहूर है। इस शहर में इस डिश को लोग इफ्तार के दौरान खाते तो हैं ही बल्कि सुबह शेहरी के लिए भी इस डिश को पसंद किया जाता है।
Latest Lifestyle News