A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. रीवा का फेमस टिकोरी अचार, धूप में पकाकर किया जाता है तैयार, फटाफट नोट कर लें कच्चे आम के अचार की रेसिपी

रीवा का फेमस टिकोरी अचार, धूप में पकाकर किया जाता है तैयार, फटाफट नोट कर लें कच्चे आम के अचार की रेसिपी

Aam ke Achar Ki Recipe: इन दिनों कच्चे आम का सीजन है। मध्य प्रदेश के रीवा में खास टिकोरी अचार बनाया जाता है। मार्च अप्रैल में आंधी तूफान से गिरने वाले छोटे आम को टिकोरी कहते हैं। ये अचार खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है। फटाफट नोट कर लें रेसिपी।

आम का अचार रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आम का अचार रेसिपी

आजकल कच्चा आम बाजारों में बिकने लगा है। जहां आम के बाग होते हैं वहां आंधी तूफान से छोटे आम टूट जाते हैं। एमपी के रीवा और पूरे विंध्य इलाके में इन दिनों खास टिकोरी अचार तैयार किया जाता है। टिकोरी छोटे कच्चे आम को कहा जाता है। ये अचार खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है। एक बार इस अचार से रोटी खाना शुरू करेंगे तो फिर खाते ही जाएंगे। टिकोरी अचार बनाना बड़ा आसान है। बस आपको इसके लिए मसालों का सही बैलेंस बनाने की जरूरत है। खास बात ये है कि टिकोरी अचार लंबे समय तक खराब नहीं होता है। आइे जानते हैं टिकोरी अचार यानि छोटे आम का अचार कैसे बनाएं?

टिकोरी का अचार, कच्चे आम के अचार की रेसिपी?

अचार के लिए सामग्री- अचार बनाने के लिए आपको छोटे वाले आम लेने होंगे। इसके साथ पीली सरसों, मेथी दाना, सौंफ, कलौंजी, अजवाइन, धनिया पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च, हींग, नमक और सरसों का तेल लेना होगा। इस मसालों से ही अचार का स्वाद बढ़ता है।

पहला स्टेप- अब कच्चे आम को धोकर सुखा दें, जिससे सारा पानी और नमी निकल जाए। अब आम को नमक और सरसों के तेल में मिलाकर 2-3 दिन के लिए ढककर रख दें। मसालों में मेथी, सौंफ और सरसों को हल्का भूनकर दरदरा पीस लें। अब इसमें बाकी सारे मसाले भी मिला दें। 

दूसरा स्टेप- तैयार किए गए अचार के मसाले को आम के अंदर एक चीरा लगाकर भर दें। इससे मसाले अचार के अंदर तक चले जाते हैं। इस अचार को कांच के जार में भरकर 7-10 दिन तक धूप में रख दें। रोजाना अचार को हल्का हिला दें। इससे अचार के मसाले अच्छी तरह से मिल जाएंगे।

तीसरा स्टेप- इस अचार को करीब 10 दिन तक धूप में रखा जाता है। जिससे अचार के मसाले, तेल और आम धीरे-धीरे पकते रहते हैं। करीब 7 दिन के बाद अचार खाने के लिए तैयार हो जाता है। आप इस कच्चे आम या टिकोरी अचार को पराठे, पूरी या खाने के साथ खा सकते हैं। 

 

Latest Lifestyle News