1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. ताजा और बासी लौकी की पहचान कैसे करें, कौन सी लौकी जल्दी गलती है, खरीदते समय इन टिप्स से मिलेगी मदद

ताजा और बासी लौकी की पहचान कैसे करें, कौन सी लौकी जल्दी गलती है, खरीदते समय इन टिप्स से मिलेगी मदद

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Apr 07, 2026 07:59 am IST,  Updated : Apr 07, 2026 09:06 am IST

How To Pic Fresh Lauki: लौकी अगर अच्छी हो तो सब्जी बहुत ही टेस्टी बनती है। हालांकि ऊपर से हरी और ताजा दिखने वाली लौकी कई बार अंदर से खराब निकल आती है। ऐसी लौकी रखी हुई होती हैं जो मुश्किल से पकती हैं। इसलिए ताजा और बासी लौकी में अंतर जान लें।

ताजा और बासी लौकी की पहचान- India TV Hindi
ताजा और बासी लौकी की पहचान Image Source : FREEPIK

लौकी को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद सब्जी माना गया है। लौकी पानी और फाइबर से भरपूर सब्जी है। इससे पेट की गैस, कब्ज, मोटापा और कई बीमारियों में फायदा मिलता है। रोजाना 1 कटोरी लौकी की सब्जी आपको जरूर खानी चाहिए। हालांकि इसके लिए आपको सही लौकी चुनना भी आना चाहिए। कई बार ऊपर से हरी और ताजा दिखने वाली लौकी अंदर से सख्त और बीज वाली निकल आती है। कुछ लौकी काफी पुरानी हो जाती हैं जो घंटों कुकर में पकाने के बाद भी अच्छी तरह से नहीं गलती है। अगर आप भी सही लौकी खरीदकर नहीं ला पाते हैं तो हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिससे आप ताजा और बासी लौकी में अंतर पता कर पाएंगे। इन टिप्स को ध्यान में रखते हुए लौकी खरीदकर लगाएंगे तो लौकी एकदम फ्रेश और तुरंत गलने वाली होगी।

ताजा और बासी लौकी की पहचान?

रंग से पहचानें- ताजा लौकी का रंग हल्का हरा और चमकदार दिखाई देता है। अगर लौकी बहुत ज्यादा सफेद या हल्की पीली दिख रही है, तो समझ लें ठीक से पकी नहीं है। कई बार बहुत दिन रखने से भी बासी लौकी का रंग हल्का पीला पड़ने लगता है। अगर लौकी बहुत ज्यादा हरी हो तो भी ये अंदर से कई बार अच्छी नहीं निकलती है। कई बार केमिकल से लौकी के रंग को ज्यादा हरा बना दिया जाता है।

छिलका चेक करें- अगर लौकी का छिलका मुलायम और चिकना है तो समझ लें लौकी ताजा है। नाखून घुसाकर देखें अगर अच्छी तरह छिलका में जा रहा है तो लौकी ताजा है। अगर लौकी के छिलके पर हल्के रोएं जैसे हैं तो लौकी ताजा है। वहीं लौकी का छिलका झुर्री वाला और खुरदुरा सा है तो ऐसी लौकी कई दिन रखी हुई हो सकती है। बासी लौकी की सब्जी का स्वाद भी अच्छा नहीं होता है।

डंठल जरूर देखें- लौकी खरीदते वक्त उसका डंठल और पीछे का हिस्सा जरूर चेक करें। अगर लौकी का डंठल हरा है और उससे जेल जैसा निकल रहा है तो समझ लें लौकी अभी ताजा ही टूटी है। लौकी के आखिरी नीचे का हिस्सा भी अगर सूखा नहीं है तो लौकी ताजा है। वहीं सूखा और पीला डंठल है तो लौकी बासी हो सकती है। कई बार पुरानी लौकी नीचे से भी सूखने लगती है।

आकार और वजन- ताजा लौकी में पानी की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए ये वजन में भारी होती है। वहीं पुरानी लौकी का पानी सूख जाता है जिससे ये हल्की लगती है। बहुत बड़ी या बहुत छोटी लौकी खरीदने की बजाय आप मीडियम साइज की लौकी खरीदकर लाएं। ये लौकी अच्छी होती हैं। ध्यान रखें टेढ़ी-मेढ़ी या कटी हुई लौकी नहीं खरीदें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल