1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. मीठे की क्रेविंग दूर करने के लिए बनाएं अखरोट का हलवा, स्वाद इतना शानदार कि मांग-मांगकर खाएंगे सभी, नोट करें विधि

मीठे की क्रेविंग दूर करने के लिए बनाएं अखरोट का हलवा, स्वाद इतना शानदार कि मांग-मांगकर खाएंगे सभी, नोट करें विधि

मीठा खाने की क्रेविंग हो तो घर पर अखरोट से टेस्टी हलवा बना सकते हैं। इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि बच्चे और बड़े सभी इसे बार-बार खाने की मांग करेंगे। जानें अखरोट का हलवा बनाने की आसान विधि।

अखरोट का हलवा- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE -@YES I CAN COOK अखरोट का हलवा

मीठा खाने का मन हो तो हमेशा बाजार की मिठाई लाने की जरूरत नहीं है। घर पर ही अखरोट से स्वादिष्ट हलवा रेसिपी बनाकर अपनी मीठे की क्रेविंग को शांत कर सकते हैं। अखरोट का हलवा स्वाद में बेहद लाजवाब लगता है और इसे बनाना भी ज्यादा मुश्किल नहीं है। इसका स्वाद इतना शानदार होता है कि एक बार खाने के बाद बच्चे हों या बड़े, सभी आपसे इसे दोबारा बनाने की मांग करेंगे। तो चलिए जानते हैं घर पर स्वादिष्ट अखरोट का हलवा बनाने की आसान विधि।

अखरोट का हलवा बनाने के लिए सामग्री

अखरोट उबालने के लिए, पानी आवश्यकतानुसार, पानी, 250 ग्राम अखरोट, 1 कप घी, 500 ग्राम खजूर भिगोये हुए, उबला हुआ अखरोट, अखरोट, आधा कप घी, घी, आधा कप संतरे का रस, एक चुटकी नमक,

गार्निश करने के लिए सामग्री: बारीक कटे हुए खजूर, 4-5 पिस्ता, एक चुटकी इलायची पाउडर, अखरोट

अखरोट का हलवा बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: अखरोट का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले पांच सौ ग्राम खजूर को पानी में सात से आठ घंटे के लिए भिगोकर रखें। भिगोने से पहले उसके सभी बीजों को निकाल लें

  • दूसरा स्टेप: तय समय के बाद, गैस ऑन करें और उस पर एक कड़ाही रखें और उसमें पानी डालें। जब पानी उबलने लगे तब उसमें अखरोट डालें और तेज़ उबाल आने तक उबालें। अखरोट डालकर 4-5 मिनट तक आधा पकने तक पकाएं. उसके बाद, अखरोट को छान लें और आगे इस्तेमाल के लिए अलग रख लें।

  • तीसरा स्टेप: अब, एक नॉन-स्टिक कड़ाही में घी डालें, गर्म होने पर भिगोया हुआ खजूर डालें और 10-12 मिनट तक नरम होने तक पकाएं। अब, इसमें उबले हुए अखरोट, घी, संतरे का रस, एक चुटकी नमक डालकर कुछ देर तक पकाएं जब तक कि हलवे से घी अलग न हो जाए.

  • चौथा स्टेप: इसे एक सर्विंग बाउल में निकालें, इसे खजूर, पिस्ता से सजाएं, थोड़ा इलायची पाउडर, अखरोट और चांदी का वर्क छिड़कें।

बिना चीनी वाला हलवा खाने के फायदे

बिना चीनी वाला हलवा उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं। यह पेट और पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद है। साथ ही डायबिटीज के मरीज भी इसका सेवन कर सकते हैं।

Latest Lifestyle News