1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सीड्स लड्डू रेसिपी, बिना गुड़ और चीनी के ऐसे करें तैयार, रोज 1 खाने से बाल और त्वचा में आ जाएगी चमक

सीड्स लड्डू रेसिपी, बिना गुड़ और चीनी के ऐसे करें तैयार, रोज 1 खाने से बाल और त्वचा में आ जाएगी चमक

Seeds Laddu Recipe: मीठा और कुछ हेल्दी खाना है तो आज ही सीड्स लड्डू बनाकर रख लें। बीजों से बने लड्डू खाने में तो टेस्टी लगते ही हैं साथ ही ये शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। जिंक से भरपूर ये लड्डू बालों और त्वचा में जान डाल देंगे।

सीड्स लड्डू रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सीड्स लड्डू रेसिपी

बालों के स्वस्थ रखने के लिए सीड्स खाने की सलाह दी जाती है। सीड्स में भरपूर विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। जिंक से भरपूर बीज बालों और त्वचा के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। कद्दू के बीज, खरबूजे के बीज, तरबूज के बीज, सूरजमुखी के बीज और अलसी के बीज डालकर आप हेल्दी लड्डू तैयार कर सकते हैं। रोजाना 1 लड्डू खाने से आपकी बेजान त्वचा में चमक आने लगेगी। इस लड्डू को आप महीनेभर खा लेंगे तो बालों का झड़ना बहु कम हो जाएगा। आज हम आपको बिना चीनी या गुड़ के सीड्स लड्डू बनाना बता रहे हैं। आइये जानते हैं सीड्स लड्डू की रेसिपी

सीड्स लड्डू रेसिपी (Seeds Laddu Recipe In Hindi)

पहला स्टेप- सीड्स लड्डू बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए आप 100 ग्राम पंपकिन सीड्स यानि कद्दू के बीज, 100 ग्राम सूरजमुखी के बीज, 100 ग्राम अलसी के बीज, 100 ग्राम तरबूज और खरबूज के बीज ले लें। बिना चीनी और गुड़ के लड्डू बना रहे हैं तो लड्डू बनाने के लिए 200 ग्राम खजूर ले लें। 

दूसरा स्टेप- अब एक कड़ाही में सारे बीजों को हल्का रोस्ट कर लें। सीड्स को बिना तेल घी के ऐसे ही चलाते हुए भूनना है। बीजों को भूनने के बाद खजूर से बीज निकाल लें और इन्हें 1 कप दूध में भिगो दें। जब खजूर 1-2 घंटे तक भीग जाएं तो इन्हें मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें। आप चाहें तो ऐसे ही बिना भिगोए भी पीस सकते हैं।

तीसरा स्टेप- अब पिसे हुए खजूर को एक पैन में डालकर थोड़ी देर तक चलाते हुए भून लें। अगर बिना भीगे खजूर पीसे हैं तो इसे ऐसे ही निकाल लें। इसे भूनने की जरूरत नहीं है। अब सारे सीड्स को खजूर के पिसे हुए पेस्ट में मिलाकर लड्डू बांध दें। अगर लड्डू बांधने में दिक्कत हो रही है तो हाथ पर थोड़ा घी लगातर दबाते हुए लड्डू बना लें।

चौथा स्टेप- आप इसमें मखाना भी पीसकर डाल सकते हैं। लड्डू को बंधने और मीठा करने के लिए खजूर के साथ अंजीर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे न सिर्फ लड्डू का स्वाद बढ़ेगा बल्कि लड्डू और भी ज्यादा पौष्टिक बनेंगे।

पांचवां स्टेप- तैयार हैं स्वादिष्ट सीड्स लड्डू। आप इन्हें किसी भी समय खा सकते हैं। रोजाना 1 सीड्स लड्डू खाने से शरीर को विटामिन और मिनरल मिलेंगे। इस लड्डू से शरीर में जिंक की कमी को आसानी से पूरा किया जा सकता है। बच्चों को भी छोटे साइज के लड्डू बनाकर खिला सकते हैं।

Latest Lifestyle News